फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women Team batter Sabbineni Meghana announces retirement from all forms of cricket know career

क्रिकेट को कहा अलविदा: भारतीय महिला टीम की इस बल्लेबाज का संन्यास, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी का रही हैं हिस्सा

Fri, 23 Oct 2026 12:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

  • भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज सबनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
  • मेघना भारतीय महिला टीम के शीर्ष क्रम की प्रमुख बल्लेबाज थीं।
  • मेघना महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम की भी सदस्य थीं।

विज्ञापन
Indian Women Team batter Sabbineni Meghana announces retirement from all forms of cricket know career
सबनेनी मेघना - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज रहीं सबनेनी मेघना ने शुक्रवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। मेघना 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट 
मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, विश्व स्तर पर जर्सी पहनने के लिए हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं। मेरा दिल शुक्रगुजार है। मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत दी, विनम्रता सिखाई और ऐसी यादें और दोस्ती दी, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी।

उन्होंने लिखा, मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे, आपके कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए धन्यवाद। मेरे कोच, टीम के साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को, मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करने और मेरे साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए धन्यवाद। मैं बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और आरएसपीबी का मेरे पूरे करियर में लगातार सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुझे अपने पैशन को सबसे ऊंचे लेवल पर आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म और मौके देने के लिए धन्यवाद।

मेघना ने कहा, भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने और उस खेल की सेवा करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया। धन्यवाद, क्रिकेट। तुम हमेशा मेरे दिल, मेरे पैशन और मेरे जीवन भर के मकसद रहोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Women Team batter Sabbineni Meghana announces retirement from all forms of cricket know career
सबनेनी मेघना - फोटो : IANS
मेघना का करियर 
आंध्र प्रदेश की 30 साल की मेघना ने 2016 से 2022 तक भारत के लिए तीन वनडे और 17 टी20 मैच खेले। वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 114 रन और टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 258 रन बनाए। मेघना महिला प्रीमियर लीग भी खेल चुकी हैं। वह 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed