फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI Tri Series England Captain Harry Brook reaction after defeat against Sri Lanka in high scoring match

त्रिकोणीय सीरीज: श्रीलंका से मिली रिकॉर्ड हार के लिए कप्तान ब्रूक ने किसे ठहराया दोषी? बोले- हम गलती जानते हैं

Fri, 23 Oct 2026 12:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

  • इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय सीरीज का रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें श्रीलंका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
  • इंग्लैंड ने 430 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन श्रीलंका ने इसे सफलतापूर्वक हासिल किया।
  • अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया है कि टीम से कहां चूक हुई है।

विज्ञापन
ODI Tri Series England Captain Harry Brook reaction after defeat against Sri Lanka in high scoring match
हैरी ब्रूक - फोटो : England Cricket

विस्तार

पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज में गुरुवार को खेले गए एक हाईस्कोरिंग मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमें अपनी गलती पता है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के 116 गेंदों पर 21 चौकों और 10 छक्कों से सजी रिकॉर्ड 202 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में चार विकेट पर 429 रन बनाए। ब्रूक का यह दोहरा शतक वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक था। जो रूट ने 66 गेंदों पर 69 और विल जैक्स ने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। श्रीलंका ने 49.5 ओवर में आठ विकेट पर 430 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

वनडे का दूसरा बड़ा रन चेज किया 
श्रीलंका ने न सिर्फ इंग्लैंड, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भी चौंकाया। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा चेज था। वहीं, यह श्रीलंका का इस प्रारूप में ये सबसे बड़ा चेज था। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने 83 गेंदों पर 97, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पवन रत्नानायके ने 106 गेंदों पर 130, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए दासुन शनाका ने 50 गेंदों पर 97 और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेनिथ लियांगे ने 27 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पवन रत्नानायके प्लेयर ऑफ द मैच रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रूक ने बताया हार का कारण
ब्रूक ने हार की वजह टीम की कमजोर गेंदबाजी को बताया, जो निश्चित रूप से सही है। हार के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, यह एक शानदार क्रिकेट मैच था। मुझे लगा कि दोनों टीमें बहुत बढ़िया थीं। बदकिस्मती से, श्रीलंका ने हमें हरा दिया। हम गेंद से ठीक से खेल नहीं पाए और उनकी ताकत के हिसाब से थोड़ा खेले, और फिर उन्होंने 400 रन बनाकर जबरदस्त क्रिकेट खेला। मुझे लगता है कि 20 साल में पहली बार यह एक जबरदस्त उपलब्धि है। अब हारने वाली टीम का कोई मतलब नहीं है। हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हम जानते हैं कि हमसे कहां गलती हुई है। बदकिस्मती से, हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगले कुछ मैचों में हमारे पास फाइनल में जगह पक्की करने का शानदार मौका है। हमें चीजों को सिंपल रखना होगा और खुद को सपोर्ट करना होगा और अगले गेम में फिर से बेहतर खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed