सब्सक्राइब करें
GT Inning
4/0 (0.1 ov)
Shubman Gill 4(1)*
Sai Sudharsan 0
Delhi Capitals elected to bowl

INDvENG: बीच मैदान एक-दूसरे से भिड़े सुंदर और बेयरस्टो, अंपायर को देना पड़ा दखल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Mar 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
INDvENG 1st t20i controversy: clash between jonny bairstow and washington sundar, umpire Nitin Menon interfere
जॉनी बेयरस्टो, वाशिंगटन सुंदर - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बीच मैदान एक-दूसरे से भिड़ गए। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।

Trending Videos
INDvENG 1st t20i controversy: clash between jonny bairstow and washington sundar, umpire Nitin Menon interfere
जॉनी बेयरस्टो, वाशिंगटन सुंदर - फोटो : social media

दरअसल, हुआ यूं कि सुंदर की गेंद पर मलान ने ऑन साइड की तरफ हवा में शॉट खेला, जिसपर सुंदर कैच लपकने के लिए भागे लेकिन गेंद दूसरे छोर पर खड़े बेयरस्टो के हेलमेट पर लगी। इस पर वाशिंगटन ने आपा खो दिया और बेयरस्टो पर भड़क गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvENG 1st t20i controversy: clash between jonny bairstow and washington sundar, umpire Nitin Menon interfere
जॉनी बेयरस्टो, वाशिंगटन सुंदर - फोटो : social media

वहां खड़े बेयरस्टो ने भी प्रतिक्रिया दी। इससे पहले कि दोनों खिलाड़ियों में मामला तूल पकड़ता, अंपायर नितिन मेनन ने दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। उधर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी सुंदर को संभाला।

INDvENG 1st t20i controversy: clash between jonny bairstow and washington sundar, umpire Nitin Menon interfere
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC

बता दें कि पहले टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (67) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 27 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed