सब्सक्राइब करें
RCB Inning
19/0 (1.3 ov)
Phil Salt 12(6)*
Virat Kohli 7 (3)
Mumbai Indians elected to bowl

चहल ने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को बनाया खास, बुमराह को पीछे छोड़ बने नंबर-1

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
yuzvendra chahal is now the highest wicket-taker for India in T20Is, going past Bumrah
युजवेंद्र चहल - फोटो : social media

टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को बेहद यादगार बनाया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबला में चहल ने जोस बटलर को आउट कर अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली। जी हां, चहल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।



 

Trending Videos
yuzvendra chahal is now the highest wicket-taker for India in T20Is, going past Bumrah
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media

इस मामले में उन्होंने साथी खिलाड़ी व टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिए। चहल के नाम 46 टी-20 मैचों में 60 विकेट हो गए है, जबकि जसप्रीत बुमराह 50 मैचों में 59 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, तीसरे व चौथे स्थान पर क्रमशः रविचंद्रन अश्विन (46 मैच, 52 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (44 मैच, 41 विकेट) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuzvendra chahal is now the highest wicket-taker for India in T20Is, going past Bumrah
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media

बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने लिए हैं। उनके नाम 84 मैचों में 107 विकेट दर्ज हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 99 टी-20 मैचों में 98 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 72 मैचों में 88 विकेट चटकाए हैं।

yuzvendra chahal is now the highest wicket-taker for India in T20Is, going past Bumrah
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter

वहीं, चहल ने इस मैच में चार ओवर्स में 44 रन देकर एक विकेट झटके। बता दें कि मैच में श्रेयस अय्यर के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और पहले टी-20 मैच में मेजबान टीम सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 27 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed