भारत के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान हुआ। मंगलवार को घोषित हुई टीम में एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई है। वहीं, चोट के चलते तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को आराम दिया गया है। शेहान जयसूर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में पांच जनवरी से सीरीज का आगाज करेगी। पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। 18 महीने बाद के बाद टी-20 टीम में लौटे मैथ्यूज के अनुभव का श्रीलंकाई टीम के युवा खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।
{"_id":"5e0c2e3e8ebc3e87a82067a3","slug":"indvsl-sri-lanka-t20i-squad-for-2020-india-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, 18 माह बाद इस खिलाड़ी की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, 18 माह बाद इस खिलाड़ी की वापसी
Wed, 01 Jan 2020 10:59 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लसिथ मलिंगा
- फोटो : icc
भारत-श्रीलंका के बीच अभी तक कुल छह द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई है। इसमें से भारत ने पांच में दर्ज की है और एक श्रृंखला बराबरी पर खत्म हुई है। दोनों देश के बीच कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 11 और श्रीलंका ने पांच मुकाबले जीते हैं। तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला पांच जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका टी-20
| तारीख | मैच | समय |
| 5 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी-20, गुवाहटी | शाम 7 बजे |
| 7 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी-20, इंदौर | शाम 7 बजे |
| 10 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी-20, पुणे | शाम 7 बजे |
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुशल परेरा, गुनातिलका, अविष्का फर्नांडो, राजपक्सा, फर्नांडो, शनाका, मैथ्यूज, डिकेवला, कुशल मेंडिस, हसारंगे, संदाकन, धनंजया, कुमारा, इसरू उडाना, कासुन रजिता।