फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: पोलार्ड को आउट करने को बेकरार थे क्रुणाल पांड्या, रोहित शर्मा से खुद आकर मांगी थी गेंद

Mon, 05 Nov 2018 02:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
INDvWI: Krunal Pandya was eager to bowl Kieron pollard, Rohit Sharma revealed this big plan

तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। अपने पहले मैच में ही क्रुणाल पांड्या ने ऑलराउंड खेल से सभी को प्रभावित किया। कैरेबियाई विस्फोटक खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को आउट कर पांड्या ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

INDvWI: Krunal Pandya was eager to bowl Kieron pollard, Rohit Sharma revealed this big plan

बल्लेबाजी के दौरान भी पांड्या ने नौ गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि पोलार्ड को आउट करने के लिए खुद क्रुणाल पांड्या ने उनके पास आकर गेंदबाजी मांगी थी।

INDvWI: Krunal Pandya was eager to bowl Kieron pollard, Rohit Sharma revealed this big plan

रोहित ने कहा, 'क्रुणाल पांड्या काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है। मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने के दौरान मैं उसके खेल को करीब से देख चुका हूं। उसने मेरे पास आकर कहा कि वो पोलार्ड के खिलाफ गेंदबाजी करना चाहता हूं। जब कोई खिलाड़ी खुद आगे बढ़कर चैलेंज स्वीकारना चाहता है तो ऐसे में बतौर कप्तान मेरा काम काफी आसान हो जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Krunal Pandya was eager to bowl Kieron pollard, Rohit Sharma revealed this big plan
10वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने किरोन पोलार्ड को महज 14 रन के निजी स्कोर पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कुलदीप यादव ने मैच में अहम तीन विकेट निकाकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।
विज्ञापन
INDvWI: Krunal Pandya was eager to bowl Kieron pollard, Rohit Sharma revealed this big plan
- फोटो : SELF
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन का विकेट वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज ओशाने थॉमस ने निकाला। रोहित ने ओशाने की तारीफ करते हुए कहा, 'बिना किसी शक के ओशाने काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है। उसके पास अच्छी खासी लंबाई है। अगर वो सही जगह गेंदबाजी करे तो विश्व के किसी भी बल्लेबाज के लिए उसे खेलना इतना असान नहीं होगा। उसकी लंबाई उसे बाकी गेंदबाजों के मुकाबले ज्यादा फायदा पहुंचाती है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाए देता हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed