फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018 में चेन्नई से छीने गए मैच तो भावुक हुए रैना, खुलेआम कही दिल की बात

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Suresh Raina, Watson, Harbhajan express feeling on shifting of IPL games from Chennai
2 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने जोरदार शुरुआत की। पहले मुंबई इंडियंस और फिर केकेआर को रौंदा। मगर इसके पहले कि चेन्नई सुपरकिंग्स के फैन इस खुशी और उत्साह को लेकर अगले मैच में धोनी सेना को सपोर्ट करने जाते, एक बुरी खबर आ गई। कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद के चलते चेन्नई से मेजबाजी छिन ली गई है। जिससे मायूस टीम के कई खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी।
IPL 2018: Suresh Raina, Watson, Harbhajan express feeling on shifting of IPL games from Chennai
बीसीसीआई ने भारी विरोध को देखते हुए चेन्नई के घरेलू मैच पुणे शिफ्ट कर दिए । इसके बाद सीएसके के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की। टीम के धुरंधर ऑलराउंडर सुरेश रैना ने कहा, 'हमें इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर ना खेलने और चेन्नई के दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पाने की कमी खलेगी। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे'।
 

 
IPL 2018: Suresh Raina, Watson, Harbhajan express feeling on shifting of IPL games from Chennai
- फोटो : il
शेन वॉटसन ने कहा कि ये हमारी टीम के लिए बुरी खबर है क्योंकि अब हम इस सीजन में एक भी मैच चेन्नई में नहीं खेल पाएंगे। पिछले मैच में फैंस से मिला सपोर्ट लाजवाब था। उम्मीद है कि तमिलनाडु में चल रहा सारा विवाद जल्द ही खत्म होगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Suresh Raina, Watson, Harbhajan express feeling on shifting of IPL games from Chennai
10 साल तक मुंबई इंडियंस टीम में रहने के बाद पहली बार चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हुए टर्बनेटर हरभजन सिंह ने भी अपनी भावनाएं ट्विटर पर व्यक्त की। 'दिल तोड़ देने वाली खबर, अब चेन्नई में आईपीएल का एक भी मैच नहीं होगा, फैंस ने इन लम्हों का 2 साल तक इंतजार किया कि वे सीएसके को उनके घर पर खेलते देखें। उम्मीद है कि सारा मांजरा जल्द सुलझ जाए मैच दोबारा चेन्नई में हो। फैंस आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बेहद शुक्रिया...'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed