फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: RCB के इस खिलाड़ी के साथ जुड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड, पहली ही गेंद पर फ्री हिट पर हुआ रनआउट

Sat, 07 Nov 2020 05:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 07 Nov 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Royal challengers bangalore Moeen ali registered unfortunate record, runout on first ball free hit
फ्री हिट पर रन आउट होते मोईन अली - फोटो : Social media

क्रिकेट के खेल में रनआउट होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण माना जाता है, वो भी कोई खिलाड़ी जब पहली ही गेंद पर रनआउट हो जाए तो यह अधिक तकलीफदेह होता है। लेकिन कोई खिलाड़ी फ्री हिट गेंद पर बिना खाता खोले, पहली ही गेंद पर रनआउट हो जाए तो इससे बड़ी बदकिस्मती शायद ही कोई और हो। 

IPL 2020: Royal challengers bangalore Moeen ali registered unfortunate record, runout on first ball free hit
मोइन अली - फोटो : pl

आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा ही एक वाक्या शुक्रवार को एलिमिनेटर राउंड में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में देखने को मिला। यहां यह बदकिस्मती आरसीबी के ऑलराउंडर मोईन अली के साथ हुई। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को इस सीजन में अपना तीसरा मुकाबला खेलने को मिला। लेकिन वे पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले फ्री हिट पर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।

IPL 2020: Royal challengers bangalore Moeen ali registered unfortunate record, runout on first ball free hit
राशिद खान - फोटो : Social Media

दरअसल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी। उसके 11वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर तीन विकेट गिर गए थे। शाहबाज नदीम ने आरोन फिंच को अब्दुल समद के हाथों कैच आउट करवा दिया था। उनकी जगह पर बल्लेबाजी करने के लिए मोईन अली को भेजा गया था। हालाँकि बल्लेबाजी छोर बदलने की वजह से वे नॉन स्ट्राइकर एंड पर उतरे। इसके बाद नदीम ने तीसरी गेंद डिविलियर्स को डाली जिसपर उन्होंने चौका जड़ दिया, फिर अगली ही गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर बल्लेबाजी छोर बदल दिया। हालांकि थर्ड अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Royal challengers bangalore Moeen ali registered unfortunate record, runout on first ball free hit
शाहबाज नदीम - फोटो : Social Media

अब इस वक्त मोईन अली स्ट्राइक पर थे और उन्हें फ्री हिट गेंद का सामना करना था। नदीम ने उन्हें गेंद डाली और वे एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खेलकर एक रन के लिए दौड़े, लेकिन तभी वहां मौजूद राशिद खान ने गेंद को तेजी से उठाया और मोईन अली की तरफ स्टंप पर सीधा थ्रो मार दिया। राशिद के तेज और सटीक थ्रो का मोईन के पास कोई जवाब नहीं था और वे रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। इस तरह वे आईपीएल इतिहास में पहली ही गेंद पर फ्री हिट पर रनआउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
 

विज्ञापन
IPL 2020: Royal challengers bangalore Moeen ali registered unfortunate record, runout on first ball free hit
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

बता दें कि आईसीसी के नियम के अनुसार गेंदबाज द्वारा नो बॉल फेंकने पर बल्लेबाज को एक फ्री हिट मिलती है, जिसपर वो सिर्फ रन आउट ही हो सकते हैं, इसके अलावा उसे बोल्ड या कैच आउट नहीं किया जा सकता है। वहीं आईपीएल की बात करें तो केदार जाधव एक बार फ्री हिट गेंद पर रनआउट हो चुके हैं लेकिन तब वो उनकी पहली गेंद नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed