फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: RCB vs PBKS Virat Kohli overtake Shikhar Dhawan to create new IPL record Equals MS Dhoni record

IPL 2024: होली पर कोहली के बल्ले से बरसे रिकॉर्ड, धवन को छोड़ा पीछे, धोनी के बराबर पहुंचे, जानें उपलब्धियां

Tue, 26 Mar 2024 12:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Mar 2024 12:33 PM IST
सार

कोहली ने 77 रनों की अपनी पारी के दौरान 11 चौके लगाए और दो छक्के जड़े। कोहली की इस पारी की मदद से फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने पंजाब को हराकर आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IPL 2024: RCB vs PBKS Virat Kohli overtake Shikhar Dhawan to create new IPL record Equals MS Dhoni record
विराट कोहली - फोटो : twitter

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर कई कीर्तिमान अपने नाम किए। कोहली ने 77 रनों की अपनी पारी के दौरान 11 चौके लगाए और दो छक्के जड़े। कोहली की इस पारी की मदद से फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने पंजाब को हराकर आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। कोहली इस मैच में पूरी तरह लय में नजर आए और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाया। कोहली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पहले मैच में प्रभावित नहीं कर सके थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने पूरी कसर निकाली और जमकर रन बनाए। होली की शाम कोहली के बल्ले से सिर्फ रन ही नहीं बरसे, बल्कि उन्होंने अपनी इस पारी से कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। 
विज्ञापन

आईपीएल सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बने
कोहली ने पंजाब के खिलाफ आईपीएल का 51वां अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा पचासा लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली ने इस मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ा जिनके नाम आईपीएल में 50 अर्धशतक हैं। दिलचस्प बात यह रही कि कोहली ने पंजाब के खिलाफ यह कारनामा किया जिसकी कप्तानी शिखर धवन ही कर रहे थे। हालांकि ओवरऑल आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर इस टूर्नामेंट में अबतक 61 अर्धशतक लगा चुके हैं। कोहली और वॉर्नर के बीच 10 अर्धशतकों का अंतर है। आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली अगर इस सीजन अपने चिर परिचित अंदाज में दिखे तो वह वॉर्नर से आगे निकल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज अर्धशतक
डेविड वॉर्नर 61
विराट कोहली 51
शिखर धवन 50
रोहित शर्मा 42
एबी डिविलियर्स 40
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच के मामले में धोनी के बराबर पहुंचे
कोहली को पंजाब के खिलाफ खेली गई उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के चलते प्लेयर ऑफ द पुरस्कार दिया गया। इस सीजन कोहली को पहली बार यह अवॉर्ड मिला। आईपीएल में कोहली का यह 17वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था और उन्होंने सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी के नाम भी इस टूर्नामेंट में इतने ही प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं। कोहली और धोनी से आगे मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्हें 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
बल्लेबाज अर्धशतक
एबी डिविलियर्स 25
क्रिस गेल 22
रोहित शर्मा 19
डेविड वॉर्नर 18
विराट कोहली 17
महेंद्र सिंह धोनी 17

ऑरेंज कैप की रेस में भी आगे निकले कोहली
आरसीबी के बल्लेबाज कोहली पंजाब के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी के दम पर इस सीजन ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकल गए हैं। कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में दो मैचों में 98 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के सैम करन हैं जिन्होंने दो मैचों में 86 रन बनाए हैं। कोहली और करन के बीच फिलहाल 12 रनों का अंतर है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 82 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। सैमसन ने हालांकि अभी एक ही मैच खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed