फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Big changes could be coming to LSG Tom Moody hints trouble for Rishabh Pant captaincy

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स में हो सकता हैं बड़े बदलाव, पंत से छिन सकती है कप्तानी; टॉम मूडी ने दिए संकेत

Sun, 24 May 2026 04:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 May 2026 04:52 PM IST
सार

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन एक बार फिर खराब रहा है। लखनऊ ने बहुत उम्मीदों से पंत को रिकॉर्ड दाम पर खरीदा था और केएल राहुल की जगह उन्हें कप्तान बनाया था। लेकिन लखनऊ के लिए पिछले दो सीजन खराब रहे, ऐसे में एक बार फिर बदलाव की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन
IPL 2026: Big changes could be coming to LSG Tom Moody hints trouble for Rishabh Pant captaincy
ऋषभ पंत - फोटो : IPL

विस्तार

पिछले दो सत्र में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के कारण ऋषभ पंत से लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छिन सकती है। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने स्वीकार किया है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज दबाव को झेलने में असफल रहा है। एलएसजी 2025 में सातवें स्थान पर रहा था, जबकि इस सत्र में उसका प्रदर्शन पिछले साल से भी खराब रहा। पंत की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने दो सत्र में 28 मैचों में केवल 10 में जीत हासिल कीं। ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या पंत का भी केएल राहुल जैसा ही हाल होगा?
विज्ञापन

लखनऊ को पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन के अपने आखिरी ग्रुप चरण के मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मूडी ने कहा, अगर कप्तानी की बात करें तो निश्चित तौर पर उन्हें यह चुनौतीपूर्ण लगी है और परिणाम इसे दर्शाते हैं। हमें इस पर विचार करना होगा कि इस दबाव का बल्लेबाजी में उनके प्रदर्शन पर भी तो असर नहीं पड़ रहा है। मैं जानता हूं कि यह सत्र हमारे लिए मुश्किल रहा है, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे। हम हर पहलू पर गौर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत के प्रदर्शन में गिरावट
  • एलएसजी ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर शुरू से ही नजर रखी जा रही थी। 
  • इस बीच वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। 
  • भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले पंत ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया। 
  • तब उन्होंने 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए। 
  • इसके बाद 2019 में उन्होंने 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए।
  • एलएसजी की तरफ से हालांकि पंत ने दो सत्र में 581 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 135.74 रहा, जो उनके करियर के 144.18 के स्ट्राइक रेट से कम है।
  • हाल में पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया। उन्हें वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अब मूडी की यह टिप्पणी आई है।
विज्ञापन

मूडी बोले- नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत
मूडी ने कहा, निश्चित रूप से हम अपनी अपेक्षाओं या मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। जहां तक फ्रेंचाइजी के नेतृत्व की बात है तो यह निश्चित रूप से एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भविष्य में गंभीरता से विचार करेंगे। हम प्रत्येक सत्र में हर विभाग के प्रदर्शन पर गौर करते हैं और कुछ सोच-समझकर निर्णय लेते हैं, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि हमें नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। मूडी ने कहा, इस निराशाजनक सत्र के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। मुझे नहीं लगता कि यह किसी व्यक्ति विशेष पर अंगुली उठाने का समय है। हम सभी जवाबदेह हैं और अभी किसी विशेष विभाग पर दोष मढ़ने का समय नहीं है। हम सभी को इस पर शांतिपूर्वक विचार करने के लिए समय चाहिए, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हमें ध्यान देने की जरूरत है और उन पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed