सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update

DC vs GT: 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर का रन नहीं लेना दिल्ली को पड़ा भारी, गुजरात के खिलाफ एक रन से हारे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस ने एक रन से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। 

IPL 2026 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
दिल्ली बनाम गुजरात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने एक रन से जीत दर्ज की। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुभमन गिल (70), वाशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) की अर्धशतकीय पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। उनके लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 92 रनों की पारी खेली। 
Trending Videos

IPL 2026 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
दिल्ली बनाम गुजरात - फोटो : IANS
आईपीएल 2026 में खुला गुजरात की जीत का खाता
दिल्ली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच छह-छह विकेट के अंतर से जीते थे। दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार गुजरात ने जीत का खाता खोला है। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका का मौजूदा हाल
टीम मैच  जीते  हारे बेनतीजा अंक अंक प्रतिशत
राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403
पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501
दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 4 +0.811
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 2 -0.270
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

IPL 2026 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
कुलदीप-मिलर - फोटो : IANS
मिलर से हुई भारी चूक
आईपीएल के इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाली जंग देखने को मिली। मैच का फैसला सिर्फ एक रन से हुआ, लेकिन असली टर्निंग पॉइंट बना 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लिया गया एक फैसला। जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन नहीं लिया।

IPL 2026 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
कुलदीप-मिलर - फोटो : IANS
आखिरी ओवर का रोमांच

विपराज निगम और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद थे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा को गेंद थमाई।
  • पहली गेंद: विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शानदार चौका जड़ा। ( अब पांच गेंदों में नौ रन)
  • दूसरी गेंद: अगली ही गेंद पर निगम आउट हो गए। शुभमन गिल ने शानदार कैच लपता। ( अब चार गेंदों में नौ रन) कुलदीप क्रीज पर आए।
  • तीसरी गेंद: कुलदीप ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दी। ( अब तीन गेंदों में आठ रन)
  • चौथी गेंद: मिलर छक्का लगाकर मैच पूरी तरह पलट दिया। (अब दो गेंदों में दो रन)
  • पांचवीं गेंद: मिलर ने सिंगल लेने से मना किया, जबकि रन आसानी से मिल सकता था। यही टर्निंग पॉइंट बना। ( अब एक गेंद में दो रन)
  • छठी और आखिरी गेंद: मिलर शॉट खेलते ही रन के लिए दौड़ पड़े, तभी विकेट के पीछे खड़े जोस बटलर ने फुर्ती दिखाते हुए डायरेक्ट हिट किया और कुलदीप रनआउट हो गए।

IPL 2026 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
केएल राहुल - फोटो : IANS
शतक से चूके लेकिन दिल जीत गए केएल राहुल
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। निसांका 24 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर राशिद खान ने नीतीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट करते हुए दिल्ली को परेशानी में डाल दिया। यहां से केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जुटाए।

मिलर ने दिल्ली के खाते में 12 रन का योगदान दिया और वह रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए। जिसके बाद राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। राहुल 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टब्स ने सात रन बनाए। केएल के बाद टीम को मैदान पर लौटे डेविड मिलर का सहारा था और वह उम्मीदों पर खरे उतरे और खेल को आखिरी तक ले गए, लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर नका सिंगल न लेने का फैसला उल्टा पड़ गया। मिलर इस मैच में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की तरफ से राशिद खान ने तीन विकेट निकाले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट हासिल किए। एक विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किया।

IPL 2026 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
गिल-बटलर-सुंदर - फोटो : IANS
गिल, सुंदर और बटलर की फिफ्टी
इससे पहले कप्तान शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस (जीटी) ने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य रखा। इस टीम को महज 2.1 ओवर में साई सुदर्शन (12) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 19 रन जुड़े थे।

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की। बटलर 27 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 60 गेंदों में 104 रन की साझेदारी की। कप्तान गिल 45 गेंदों में पांच छक्कों और चार चौकों के साथ 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों के साथ 55 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed