फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Defending Champion Royal Challengers Banglore SWOT Analysis Team Strength weakness

RCB SWOT Analysis: गत विजेता आरसीबी विराट अनुभव पर निर्भर, ऑलराउंडर टीम की ताकत; हेजलवुड की चोट से बढ़ी चिंता

Sun, 22 Mar 2026 09:24 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 22 Mar 2026 09:24 AM IST
सार

गत चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम इस बार भी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन तेज गेंदबाज जोश हेजवलुड की चोट ने उसके लिए चिंता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं आरसीबी टीम में मजबूती और कमजोरी के बारे में...

विज्ञापन
IPL 2026: Defending Champion Royal Challengers Banglore SWOT Analysis Team Strength weakness
आरसीबी - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल के 19वें सस्करण का आगाज 28 मार्च को मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु (आरसीबी) और 10 साल बाद फिर चैंपियन बनने की तैयारी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत से होगा। क्रिकेट प्रशंसक आठ मार्च को भारत के विश्व चैंपियन बनने की खुशी के खुमार को उतारकर अब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 क्रिकेट लीग के रोमांच का आनंद लेने के लिए तैयार हैं। करीब दो महीने तक टूर्नामेंट में सभी 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। टूनमिंट शुरू होने में सिर्फ छह दिन बाकी हैं। इस दौरान हम आईपीएल में हिस्सा ले रही सभी 10 टीमों की खासियत और उनमें खिताब जीतने का कितना दम हैं आदि के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। आइए जानते हैं क्या आरसीबी विराट कोहली के मार्गदर्शन और रजत पाटीदार की अगुआई में अपने खिताब की रक्षा कर पाएगी?
विज्ञापन

क्या है मजबूत पक्ष?
  • खिताब की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत उसके अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली हैं। 
  • उनकी मौजूदगी से विपक्षी टीमों पर अलग मानसिक दबाव चनता है। इसके अलावा, आरभीबी अपने खिताब की रक्षा घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से करने जा रही है, जिसका अतिरिक्त फायदा मिलेगा। 
  • विराट अपने खिलाड़ियों को आगाह कर चुके हैं कि हमें एक भी मिनट बर्बाद नहीं करना है। खिताब जीतने के लिए हर खिलाड़ी को 120 फीसदी अपना योगदान देना होगा।
  • इस टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अच्छा सामंजस्य है, तो ऑलराउंडर अतिरिक्त मजबूती प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ वनडे मैच खेल रहे हैं। उन्हें आईपीएल की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला है। उनकी फिटनेस टीम को अतिरिक्त लाभ देती है। फिल साल्ट अच्छी शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से शतकीय पारी खेलने वाले ऑलराउंडर जैकब बेथल मध्यक्रम को मजबूती देते हैं। आरसीबी को बेथल से आईपीएल में भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है। ऑलराउंडर कुणाल पांड्या, बीते सत्र में कोलकाता में रहे वेंकटेश अय्यर और वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी को मजबूती देते हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल भारतीय टीम में आने के लिए यहां भी अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी के पास अच्छा पेस है। अंडर-19 विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कनिष्क चौहान ऑफ स्पिन के साथ ही बल्लेबाजी भी करते हैं। पहले मैच में वह कारगर साबित हो सकते हैं, क्योंक हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को ऑफ स्पिन खेलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आरसीबी की कमजोरी  
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। पिछले सत्र में खिताब दिलाने में अहम योगदान देने वाले टिम डेविड इस समय अच्छी फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं। कप्तान रजत पाटीदार रणजी ट्रॉफो समेत अन्य घरेलू टूनमिंटों में मध्य प्रदेश के लिए खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की टीम:
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, विहान मल्होत्रा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, जैकब डफी, विकी ओस्तवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed