{"_id":"6a09b234c8ec7015e8031b80","slug":"ipl-2026-pbks-vs-rcb-virat-kohli-completes-500-runs-in-season-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: विराट कोहली का रिकॉर्ड प्रदर्शन, नौवीं बार पूरे किए 500 रन; RCB ने पंजाब के सामने रखा 223 रन का लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: विराट कोहली का रिकॉर्ड प्रदर्शन, नौवीं बार पूरे किए 500 रन; RCB ने पंजाब के सामने रखा 223 रन का लक्ष्य
Sun, 17 May 2026 05:49 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 17 May 2026 05:49 PM IST
सार
विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 58 रन की पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में नौवीं बार 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार निरंतरता साबित करते हुए आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली और आरसीबी को 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
इस पारी के साथ कोहली आईपीएल इतिहास में नौ अलग-अलग सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम सात-सात सीजन दर्ज हैं।

टी20 क्रिकेट में भी विराट ने रचा इतिहास
कोहली की यह पारी सिर्फ आईपीएल रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही। यह उनके करियर की 210वीं 50+ साझेदारी भी थी। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स की बराबरी कर ली।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ साझेदारियां

- 210 — एलेक्स हेल्स
- 210 — विराट कोहली
- 200 — डेविड वॉर्नर
- 196 — बाबर आजम
- 191 — क्रिस गेल
कप्तानी में बदलाव के बीच कोहली ने संभाली जिम्मेदारी
मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा, जब नियमित कप्तान रजत पाटीदार चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। इसके बाद टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को सौंपी गई। ऐसे दबाव भरे मुकाबले में कोहली ने अनुभवी खिलाड़ी की तरह जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने पहले देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। पडिक्कल ने भी 45 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

वेंकटेश अय्यर ने किया पंजाब के गेंदबाजों पर हमला
कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोक दिए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल रहे। कोहली और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन की तेज साझेदारी हुई, जिसने पंजाब की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। आखिर में टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रन की विस्फोटक कैमियो पारी खेलकर आरसीबी को 222 रन तक पहुंचा दिया।
पंजाब के गेंदबाज रहे बेअसर
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन धर्मशाला की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट झटके, लेकिन बाकी गेंदबाज रन गति पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे।