{"_id":"6a18428a7c47d8c9c60ce42d","slug":"ipl-2026-qualifier-2-gt-vs-rr-weather-forecast-new-chandigarh-pitch-report-pca-new-cricket-stadium-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs RR Weather: अगर बारिश बनी क्वालिफायर-2 में विलेन तो किसकी खुलेगी किस्मत? ये नियम बदल देगा पूरा गणित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs RR Weather: अगर बारिश बनी क्वालिफायर-2 में विलेन तो किसकी खुलेगी किस्मत? ये नियम बदल देगा पूरा गणित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 28 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात और राजस्थान के बीच खेला जाने वाला क्वालिफायर-2 मैच अगर बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो किस टीम को आरसीबी के खिलाफ फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। आइये जानते हैं...
गुजरात बनाम राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो फाइनल का टिकट किसे मिलेगा?
ये भी पढ़ें: GT vs RR Live Streaming: कौन सी टीम होगी दूसरी फाइनलिस्ट, गुजरात और राजस्थान में भिड़ंत; कब और कैसे देखें मैच?
Trending Videos
ये भी पढ़ें: GT vs RR Live Streaming: कौन सी टीम होगी दूसरी फाइनलिस्ट, गुजरात और राजस्थान में भिड़ंत; कब और कैसे देखें मैच?
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
क्या होगा अगर गुजरात बनाम राजस्थान मैच बारिश में धुल गया?
- आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
- ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो पहले अंपायर और मैच रेफरी सीमित ओवरों का मुकाबला कराने की कोशिश करेंगे।
- अगर स्थिति और खराब होती है और पूरा मैच संभव नहीं हो पाता, तो नियमों के तहत एक सुपर ओवर कराने का विकल्प मौजूद रहता है।
- हालांकि, यदि मौसम इतना खराब हो कि सुपर ओवर भी आयोजित न हो सके, तब फैसला लीग स्टेज की अंक तालिका के आधार पर किया जाएगा।
- यानी जो टीम अंक तालिका में ऊपर रही होगी, वही सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
- इस स्थिति में गुजरात क्वालिफाई कर जाएगी और आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।
शुभमन गिल-रजत पाटीदार
- फोटो : IANS
गुजरात को मिलेगा बड़ा फायदा
लीग स्टेज के बाद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। टीम के पास 18 अंक और +0.695 का नेट रनरेट था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही थी, जिसने 16 अंक और +0.189 नेट रनरेट के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला पूरी तरह रद्द हो जाता है और सुपर ओवर भी संभव नहीं हो पाता, तो गुजरात टाइटंस सीधे आईपीएल 2026 फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

राजस्थान ने हैदराबाद को हराया
- फोटो : IANS
राजस्थान ने एलिमिनेटर में दिखाई थी दमदार ताकत
राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई थी। टीम की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया।
ये भी पढ़ें: GT vs RR Playing 11: गुजरात के सामने होगी वैभव की चुनौती, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? फाइनल का टिकट एक कदम दूर

गुजरात बनाम आरसीबी
- फोटो : ANI
गुजरात को पहले क्वालिफायर मैच में मिली थी करारी हार
गुजरात टाइटंस को पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि प्लेऑफ नियमों के कारण गुजरात को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिला है।
गुजरात टाइटंस को पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि प्लेऑफ नियमों के कारण गुजरात को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिला है।
गुजरात बनाम राजस्थान
- फोटो : ANI
क्या कहती है मौसम रिपोर्ट?
मुल्लांपुर में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के समय तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नमी का स्तर लगभग 13 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि बादल बेहद कम रहेंगे। ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

शाम के वक्त कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?
(फोटो क्रेडिट: एक्यूवेदर)
(फोटो क्रेडिट: एक्यूवेदर)
रात के वक्त कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?
(फोटो क्रेडिट: एक्यूवेदर)
(फोटो क्रेडिट: एक्यूवेदर)