सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Four Indians in ICC all-female panel of match officials for Womens T20WC Know details

Womens T20 WC 2026: विश्वकप में दिखेगा भारतीय महिला अधिकारियों का दम, ICC पैनल में चार नाम शामिल; देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 28 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से होना है। इस बीच आईसीसी ने मैच अधिकारियों के पैनल का एलान किया है। इसमें चार भारतीयों को जगह मिली है। आइये जानते हैं...

Four Indians in ICC all-female panel of match officials for Womens T20WC Know details
महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

आगामी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 18 सदस्यीय ऑल-फीमेल मैच ऑफिशियल्स पैनल की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की चार महिला अधिकारियों को जगह मिली है, जिनमें अनुभवी मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी भी शामिल हैं। यह लगातार तीसरा महिला टी20 विश्व कप होगा, जिसमें पूरी तरह महिला मैच ऑफिशियल्स की नियुक्ति की गई है। टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होगा।
Trending Videos

भारत से चार अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
आईसीसी द्वारा जारी सूची में भारत की जीएस लक्ष्मी को मैच रेफरी बनाया गया है, जबकि वृंदा राठी और जनानी एन को अंपायरों के पैनल में शामिल किया गया है। इनके अलावा गायत्री वेणुगोपालन भी टूर्नामेंट में अंपायरिंग करती नजर आएंगी। आईसीसी के अनुसार, यह चयन अधिकारियों के प्रदर्शन, अनुभव और निर्णय क्षमता के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर किया गया है।

आईसीसी सीईओ ने क्या कहा?
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, 'महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुना गया यह पैनल क्रिकेट के हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आईसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।' उन्होंने आगे कहा कि मैच अधिकारियों के चयन में निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित प्रक्रिया अपनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 मैचों में निभाएंगे जिम्मेदारी
टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबलों में 14 अंपायर और चार मैच रेफरी ड्यूटी निभाएंगे। 2024 संस्करण के नौ अधिकारी इस बार भी वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी अंपायर होंगी, जो अपने छठे महिला टी20 वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करेंगी। वहीं जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से अभियान की शुरुआत
भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से करेगी।
विज्ञापन

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026: मैच ऑफिशियल्स पैनल

अंपायर: लॉरेन एजेनबैग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शाथिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, कैंडेस ला बोर्डे, जनानी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स और गायत्री वेणुगोपालन।

मैच रेफरी: ट्रूडी एंडरसन, शांद्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी और मिशेल परेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed