सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Eliminator match record and stats most sixes

RR vs SRH: एलिमिनेटर मुकाबले में जमकर हुई छक्कों की बारिश, आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों का बन गया नया रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 May 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात हुई। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने लगातार छक्के लगाए। 

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Eliminator match record and stats most sixes
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। इसके साथ ही राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई। अब उसका सामना क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से होगा। जो भी टीम ये मैच अपने नाम करेगी वो आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएगी।
Trending Videos

सूर्यवंशी का दिखा दम
हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का दम दिखा जिन्होंने अपनी धुआंधार पारी से कई रिकॉर्ड धवस्त कर दिए। इस मुकाबले में छक्कों का भी नया रिकॉर्ड कायम हुआ। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर इस मैच में 26 छक्के लगाए। आईपीएल के एक प्लेऑफ मुकाबले में लगे यह सर्वाधिक छक्के भी हैं। इससे पहले साल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 25 छक्के लगाए थे। बुधवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के लगाए, जिसमें से 12 छक्के अकेले वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आए। वहीं, एसआरएच के बल्लेबाजों ने मैच में कुल नौ छक्के लगाए। यानी इस मैच में जितने छक्के पूरी हैदराबाद टीम ने लगाए उससे तीन अधिक वैभव के बल्ले से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का हाल
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं, वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में पांच चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए, तो रवींद्र जडेजा ने नौ गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए।

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर ऑलआउट हुई। अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। हेनरिक क्लासेन एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी ने एसआरएच की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाए, तो साहिल अरोड़ा ने 35 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में शिवांग कुमार ने 27 रन बनाए। आरआर की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed