सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 SRH vs RR Result: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis

RR vs SRH: सनराइजर्स का सफर समाप्त, IPL के दूसरे क्वालिफायर में पहुंची राजस्थान; गुजरात टाइटंस से होगी टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 27 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals Eliminator: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शानदार 97 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया है। अब टीम का सामना 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा।

IPL 2026 SRH vs RR Result: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis
क्वालिफायर-2 में पहुंची राजस्थान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-दो में जगह बना ली। अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से 29 मई यानी शुक्रवार को होगा। बुधवार को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में सिर्फ 196 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
Trending Videos




ये भी पढ़ें: RR vs SRH: एक गेंद और खेल लेते तो क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते थे वैभव, सबसे तेज शतक लगाने से चूके
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 SRH vs RR Result: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis
राजस्थान ने हैदराबाद को हराया - फोटो : IANS
करो या मरो की स्थिति वाला होगा मुकाबला
राजस्थान और गुजरात के लिए क्वालिफायर-2 मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम 31 मई को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2026 SRH vs RR Result: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
राजस्थान की पारी
राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 48 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और पांच चौकों के साथ 97 रन की पारी खेली, जबकि जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन जुटाए। आरआर ने 137 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।

यहां से कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 55 रन की साझेदार की। ध्रुव ने 21 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 50 रन बनाए। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने 12-12 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने 54 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। इसके अलावा, ईशान किशन, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
विज्ञापन

IPL 2026 SRH vs RR Result: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis
ईशान किशन - फोटो : IANS
हैदराबाद की पारी
इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवरों में 196 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था, जिसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 15 गेंदों में 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी, लेकिन ईशान (33) के पवेलियन लौटते ही टीम बिखर गई।

आलम ये रहा कि एसआरएच ने 6.5 ओवरों में अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। अभी तक टीम के खाते में सिर्फ 81 रन ही जुड़े थे। इसके बाद सलिल अरोड़ा ने नितीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नीतीश 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल ने 35 रन की पारी खेली। शिवांग कुमार ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि यश राज ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed