{"_id":"6a17ef7af0d38439cf03b87e","slug":"ipl-2026-legendary-players-impressed-by-vaibhav-suryavanshi-social-media-reaction-sachin-tedulkar-yuvraj-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैभव सूर्यवंशी से प्रभावित हुए दिग्गज खिलाड़ी: सलामी बल्लेबाज के कायल हुए सचिन, बोले- कमाल की है बैट स्विंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वैभव सूर्यवंशी से प्रभावित हुए दिग्गज खिलाड़ी: सलामी बल्लेबाज के कायल हुए सचिन, बोले- कमाल की है बैट स्विंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 May 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित कर लिया है। सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह और सुरेश रैना तक ने इस बल्लेबाज की तारीफ के पुल बांधे हैं। आइए जानते हैं कि वैभव को लेकर किसने क्या कहा...
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया सितारा मिला है। वैभव ने आईपीएल 2026 में अपना दम दिखाया है और वह लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी से रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने दमदार बल्लेबाजी की 29 गेंदों पर 97 रन ठोक डाले। 15 साल के वैभव की बल्लेबाजी देखकर हर कोई हैरान रह गया और अब सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस युवा बल्लेबाज को जमकर सराहा है।
Trending Videos
मुल्लांपुर में आया वैभव का तूफान
वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वैभव के सामने जो भी गेंदबाज आया, उन्होंने हर उस गेंदबाज को अपना निशाना बनाया। मुल्लांपुर में जब तक वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तक चौकों-छक्कों की बरसात होती रही। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे। हालांकि, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे और क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

एक सीजन में लगाए सर्वाधिक छक्के
- वैभव भले ही सबसे तेज शतक नहीं लगा सके, लेकिन उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
- वैभव अब तक इस सीजन में 65 छक्के लगा चुके हैं।
- उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
- वैभव के दम पर ही राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई जहां उसका सामना गुजरात टाइटंस से शुक्रवार को होगा।
सचिन ने वैभव की पारी का किया विश्लेषण
वैभव की पारी देखकर खुद सचिन भी खुद को नहीं रोक सके। सचिन ने इस बल्लेबाज को जमकर सराहा और यहां तक कि वह बैट स्विंग को लेकर काफी प्रभावित हुए। सचिन ने एक्स पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी अधिक उल्लेखनीय बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से अपने फ्रंट फुट को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। यह स्वतंत्रता उन्हें उस तरह से खेलने की अनुमति देती है जिस तरह से वे खेलते हैं। यह पारी वाकई शानदार थी!
विश्व कप विजेता और भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी सूर्यवंशी को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने लिखा, 'बेबी बॉस ने यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड तोड़ा। अविश्वसनीय! इस बच्चे को खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है।' पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने कहा कि सूर्यवंशी जैसे क्रिकेटर यह भरोसा दिलाते हैं कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है। रैना ने सोशल मीडिया पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में जो कमाल किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। क्या खिलाड़ी हैं, क्या प्रतिभा के धनी हैं! लोग उन्हें बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्सुक हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।