IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट? MI के खराब प्रदर्शन के कारण बने ट्रोलर्स का शिकार
Hardik Pandya Deactivates Instagram Account: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। कप्तान हार्दिक पांड्या ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इस बीच कुछ यूजर्स ने दावा किया कि हार्दिक ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। हालांकि, कुछ का दावा है कि उनका अकाउंट थोड़े समय बाद फिर एक्टिवेट हो गया। आइए पूरी सच्चाई जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें हार्दिक पांड्या का अकाउंट नहीं मिला। इंस्टाग्राम पर हार्दिक का नाम सर्च करने पर 'यूजर नॉट फाउंड' का मैसेज दिखा, जबकि कुछ ने दावा किया कि उन्हें अकाउंट बिना प्रोफाइल फोटो और पोस्ट्स के नजर आया। सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि हार्दिक ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है, जबकि कुछ का मानना था कि उन्होंने अकाउंट अस्थायी रूप से डीएक्टिवेट किया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से सामान्य रूप से दिखाई देने लगा।
🚨 Hardik Pandya deactivated his Instagram account. 👀
— ` (@OxygenKohlii18) May 27, 2026
Got a tea ☕️ (MI Insiders)
Hardik wanted to continue as Mumbai Indians’ captain next season, but the MI management is no longer showing complete trust in him. According to leaks, at least five players in the squad do not… pic.twitter.com/hVRJrIlrJU
🚨🚨 Hardik Pandya has deleted or deactivated his Instagram account.
— Vihaan. (@Vihaann96) May 27, 2026
- Earlier he unfollowed MI, Surya & Tilak
- Then followed them back again
- He posted story giving trading/leaving indications 2 days ago .
- And now his account is deleted/deactivated
What’s actually… pic.twitter.com/CeYUvGoQGG
BREAKING NEWS 🚨
— Neha Singhal Trader (@nsinghal211) May 27, 2026
Hardik pandya deactivated account pic.twitter.com/fsQ5mf7cpi
इन अटकलों के बीच हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट जैसे का तैसा ही दिख रहा है। नीचे आपको उनके अकाउंट का लेटेस्ट स्क्रीनशॉट दिया गया है।
(फोटो क्रेडिट: हार्दिक पांड्या/ इंस्टाग्राम)
हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम अकाउंट के अचानक गायब होने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 14 में से सिर्फ चार मुकाबले जीते और 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर रही।
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद उनके चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गईं। तस्वीर में उनके फोन पर दिख रहे '07:07' टाइमस्टैम्प को लेकर फैंस ने कई तरह के कयास लगाए। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'पथिराना, 07:07 & स्टोक्स।' इसके बाद हार्दिक के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहों को और बल मिला। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस और टीम के कई खिलाड़ियों को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक हार्दिक या फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
(फोटो क्रेडिट: हार्दिक पांड्या/इंस्टाग्राम स्टोरी)
(फोटो क्रेडिट: अश्विन/एक्स)
हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2026 व्यक्तिगत रूप से भी निराशाजनक रहा। उन्होंने आठ पारियों में सिर्फ 146 रन बनाए और गेंदबाजी में केवल तीन विकेट हासिल किए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक को टीम में बनाए रखना चाहिए, लेकिन कप्तानी किसी और खिलाड़ी को सौंपने पर विचार करना चाहिए। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं हार्दिक को कप्तान नहीं बनाऊंगा, लेकिन उन्हें जरूर रिटेन करूंगा। मैं चाहता हूं कि वह खुलकर खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।'
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने भी टीम के खराब प्रदर्शन और हार्दिक की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले तीन सीजन टीम की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। पोलार्ड ने कहा, 'नेतृत्व के नजरिए से देखें तो चीजें वैसी नहीं रहीं जैसी हार्दिक या टीम मैनेजमेंट चाहता था। हमने हर संभव कोशिश की, लेकिन चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं।' उन्होंने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट सीजन खत्म होने के बाद बैठकर भविष्य को लेकर फैसला करेगा।