सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RCB vs SRH: Virat Kohlis romantic gesture after Victory Blows a Flying Kiss to Anushka sharma

RCB vs SRH: आरसीबी की जीत के बाद कोहली का रोमांटिक अंदाज, स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का को दिया 'फ्लाइंग किस'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़कर आरसीबी को जीत दिलाई और मैच के बाद स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देकर खास अंदाज में जश्न मनाया। जीत के बाद कोहली ने अपनी फिटनेस, मानसिक ताजगी और देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारी की जमकर तारीफ करते हुए टीम के प्रदर्शन को अहम बताया।

IPL 2026 RCB vs SRH: Virat Kohlis romantic gesture after Victory Blows a Flying Kiss to Anushka sharma
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में बल्ले और अंदाज दोनों से महफिल लूट ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शानदार जीत दिलाने के बाद कोहली ने स्टैंड्स में बैठीं पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देकर अपनी खुशी जाहिर की। यह खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos

IPL 2026 RCB vs SRH: Virat Kohlis romantic gesture after Victory Blows a Flying Kiss to Anushka sharma
विराट कोहली-टिम डेविड - फोटो : PTI
जीत के बाद क्या बोले कोहली?
मैच के बाद कोहली ने अपनी पारी और फॉर्म को लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद टी20 क्रिकेट में वापसी के बावजूद उनकी लय बनी हुई थी। कोहली ने कहा, 'मैदान पर वापसी करना अच्छा लगा। पिछला टी20 मुकाबला मैंने पिछले साल फाइनल के रूप में खेला था, लेकिन हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज ने मुझे लय बनाए रखने में काफी मदद की। मैं वही शॉट खेल रहा था, जो मैं सामान्य तौर पर खेलता हूं। मुझे भरोसा था कि अगर मेरी लय सही रही और मैंने फिटनेस पर जो मेहनत की है, वह साथ देगी, तो चीजें अपने आप सही होंगी।'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले 15 वर्षों में जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और जितना क्रिकेट मैंने खेला है, उसमें थकान का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में ब्रेक मुझे मानसिक रूप से तरोताजा करते हैं। मैं जब भी लौटता हूं, तो पूरी ऊर्जा के साथ लौटता हूं। शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से उत्साहित रहना बहुत जरूरी है, तभी आप टीम के लिए योगदान दे पाते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर आप सिर्फ टीम में बने रहना नहीं चाहते, बल्कि लगातार प्रदर्शन करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 RCB vs SRH: Virat Kohlis romantic gesture after Victory Blows a Flying Kiss to Anushka sharma
विराट-पडिक्कल - फोटो : PTI
पडिक्कल की पारी पर कही बड़ी बात
कोहली ने देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पडिक्कल की पारी शानदार थी। मैंने पावरप्ले में आक्रामक खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर मैंने तय किया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक दूं। उन्होंने पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया।'

उन्होंने आगे बताया, 'मैंने उनसे कहा भी कि जिस तरह तुम गेंद को मार रहे हो, उसी तरह खेलते रहो और मैच को विपक्ष से दूर ले जाओ। अगर हम जल्दी मैच खत्म करते हैं, तो नेट रन रेट में भी फायदा होगा। उनकी टाइमिंग, संतुलन और तकनीक वर्ल्ड क्लास है। मैंने उन्हें करीब से देखा है और जब वह आत्मविश्वास में होते हैं, तो क्या कर सकते हैं आज उसी का उदाहरण था।'

IPL 2026 RCB vs SRH: Virat Kohlis romantic gesture after Victory Blows a Flying Kiss to Anushka sharma
विराट कोहली-टिम डेविड - फोटो : PTI
मैदान पर रोमांस, बाहर चर्चा
जहां एक तरफ कोहली और पडिक्कल की बल्लेबाजी ने आरसीबी को जीत दिलाई, वहीं मैच के बाद का उनका खास जश्न भी चर्चा में है। अनुष्का शर्मा को दिया गया उनका फ्लाइंग किस इस मुकाबले का सबसे भावुक और यादगार पल बन गया। इस जीत के साथ आरसीबी ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है, और कोहली का फॉर्म टीम के लिए बड़े संकेत दे रहा है।
 
 

IPL 2026 RCB vs SRH: Virat Kohlis romantic gesture after Victory Blows a Flying Kiss to Anushka sharma
विराट-ईशान-पडिक्कल - फोटो : PTI
मैच में क्या हुआ?
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed