सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Rishabh Pant Steps Down as Lucknow Super Giants Captain; Team Management Accepts Request
RR Inning
100/2 (9 ov)
Vaibhav Sooryavanshi 41(23)*
Riyan Parag 11 (4)
Rajasthan Royals elected to bat

IPL 2026: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, टीम प्रबंधन ने स्वीकार की मांग; खराब रहा था प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 29 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम 10वें पायदान पर रही और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सकी। अब सीजन खत्म होने से पहले ही ऋषभ पंत ने टीम प्रबंधन के सामने उन्हें कप्तानी से मुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

IPL 2026: Rishabh Pant Steps Down as Lucknow Super Giants Captain; Team Management Accepts Request
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। टीम प्रबंधन ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।
Trending Videos

पंत ने छोड़ी लखनऊ की कप्तानी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि ऋषभ ने कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंत ने खुद टीम प्रबंधन से कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी और टीम ने उनके निर्णय का सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: Rishabh Pant Steps Down as Lucknow Super Giants Captain; Team Management Accepts Request
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
क्या बोले मूडी?
टॉम मूडी ने अपने बयान में कहा, 'ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार किया। ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम के लिए जो योगदान दिया है, उसके लिए हम आभारी हैं। अब हमारा पूरा फोकस टीम के पुनर्निर्माण और बेहतर प्रदर्शन पर है।' हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से नए कप्तान के नाम का अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीम प्रबंधन नए नेतृत्व को लेकर फैसला ले सकता है।
 
विज्ञापन

दो सीजन में नहीं दिला सके प्लेऑफ का टिकट
ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका कार्यकाल उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इससे पहले आईपीएल 2025 सीजन में भी टीम ने 14 में से केवल छह मुकाबले जीते थे। इस तरह पंत की कप्तानी में लखनऊ ने कुल 28 मैचों में सिर्फ 10 जीत दर्ज की।

IPL 2026: Rishabh Pant Steps Down as Lucknow Super Giants Captain; Team Management Accepts Request
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
बल्ले से किया निराश
कप्तानी के साथ-साथ ऋषभ पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ। आईपीएल 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 269 रन बनाए थे, जबकि आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 312 रन निकले। हालांकि, उनकी पारियों में निरंतरता की कमी साफ नजर आई।

नए कप्तान पर जल्द फैसला संभव
फिलहाल लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फ्रेंचाइजी टीम के नए नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी सीजन में लखनऊ की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed