सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RR vs MI Result: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update

RR vs MI: बारिश से प्रभावित मैच में यशस्वी और वैभव ने मचाया धमाल, मुंबई पर जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर पहुंची

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओरवरों में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

IPL 2026 RR vs MI Result: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
राजस्थान ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: अनुभव पर भारी पड़ा जुनून: बुमराह के खिलाफ 15 साल के वैभव ने पहली गेंद पर जड़ा छक्का; फैंस बोले- जबरदस्त शो!
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 RR vs MI Result: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
राजस्थान ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर पहुंची
यह राजस्थान की इस सत्र की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, मुंबई को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में हराया था। राजस्थान इस जीत के साथ आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसके खाते में छह अंक और नेट रन रेट 2.403 का है। वहीं, मुंबई सातवें पायदान पर है। उसका नेट रन रेट -0.715 हो गया है। 

आईपीएल 2026 की अंक तालिका
 
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक  नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 0 6 +2.403
पंजाब किंग्स 3 2 0 0 1 5 +0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 0 4 +2.501
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 +1.170
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 +0.275
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 0 0 2 -0.542
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 -0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 0 1 1 -1.964
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 0 -0.424
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 0 -2.517

IPL 2026 RR vs MI Result: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
सूर्यवंशी-यशस्वी - फोटो : IANS
जायसवाल और सूरर्यवंशी ने दिलाई आतिशी शुरुआत
बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पांच ओवरों में 80 रन की साझेदारी की। वैभव 14 गेंदों में पांच छक्कों और एक चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल महज दो रन ही टीम के खाते में जोड़ सके।

IPL 2026 RR vs MI Result: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IANS
जायसवाल का 23 गेंदों में 17वां अर्धशतक
राजस्थान 84 के स्कोर तक अपने दो विकेट खो चुकी थी। यहां से जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन जुटाए। रियान 10 गेंदों में तीन बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने शिमरॉन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 150 के स्कोर तक पहुंचाया। जायसवाल 32 गेंदों में चार छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने सात गेंदों में नाबाद छह रन बनाए। विपक्षी खेमे से गजनफर ने 21 रन देकर दो विकेट निकाले, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया।

IPL 2026 RR vs MI Result: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
रोहित-सूर्यकुमार - फोटो : IANS
ताश के पत्तों की तरह बिखरा मुंबई का बल्लेबाजी क्रम
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने अपनी पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रेयान रिकेल्टन (8) का विकेट खो दिया। उस समय तक टीम सिर्फ 10 ही रन बना सकी थी। इसके बाद रोहित शर्मा (5) ने सूर्यकुमार यादव (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटाए। यह टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही। आलम ये रहा कि 46 के स्कोर तक उसके पांच विकेट गिर चुके थे। 

IPL 2026 RR vs MI Result: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
तिलक वर्मा - फोटो : IANS
यहां से शेरफेन रदरफोर्ड ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई। नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed