सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Who Replaced Ben Duckett Delhi Capitals Make the Announcement

IPL 2026: बेन डकेट की जगह किसे मिला मौका? दिल्ली कैपिटल्स ने किया एलान; जानिए नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों के लिए बेन डकेट की जगह पर इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है।

IPL 2026: Who Replaced Ben Duckett Delhi Capitals Make the Announcement
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों के लिए बेन डकेट की जगह पर इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। रेहान को डीसी ने 75 लाख रुपये में टीम से जोड़ा है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 के आगाज से कुछ दिन पहले डकेट ने एशेज सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद करियर पर ध्यान देने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने उस समय उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया था।
Trending Videos


गेंद और बल्ले से उपयोगी साबित होंगे रेहान
21 वर्षीय रेहान अहमद स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। रेहान इंग्लैंड की ओर से अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से 15 विकेट निकाले हैं। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 142 के स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए हैं। वहीं, वह इंग्लैंड की तरफ से 9 वनडे और 5 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। 50 ओवर के फॉर्मेट में रेहान ने 12 और टेस्ट में 22 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का प्रदर्शन
अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में मिलाजुला रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से डीसी को तीन में जीत मिली है, जबकि इतने ही मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोबोर्ड पर 242 रन लगाए थे, जिसके जवाब में डीसी 9 विकेट गंवाने के बाद 195 रन ही बना सकी थी।

गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए थे। वहीं, बल्लेबाजी में केएल राहुल और समीर रिजवी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। राहुल 23 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि समीर रिजवी अंत तक क्रीज पर रहने के बावजूद 28 गेंदों में 41 रन ही बना सके थे। पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा बल्ले से फेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed