फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details

IPL 2027: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय! कुलदीप हो सकते हैं लखनऊ का हिस्सा, ट्रेड डील पर चर्चा जारी

Sat, 20 Jun 2026 02:32 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jun 2026 02:32 AM IST
सार

आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की संभावना है, जबकि कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड किया जा सकता है। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच बातचीत जारी है और डील को बीसीसीआई और आईपीएल की मंजूरी मिलना बाकी है।

विज्ञापन
IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details
कुलदीप यादव-ऋषभ पंत - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले एक बड़ी ट्रेड डील सामने आ सकती है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की अपने पुराने फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी होने की संभावना है। इसके बदले में स्पिनर कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जाएंट्स भेजा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत जारी है और अंतिम मंजूरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल प्रशासन की ओर से मिलनी बाकी है।
विज्ञापन

IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details
ऋषभ पंत और संजीव गोयनका - फोटो : ANI
ट्रेड डील पर क्या है अपडेट?
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली को लेकर दोनों टीमों के बीच सहमति बन चुकी है। हालांकि, खिलाड़ियों के ट्रांसफर से जुड़ी वित्तीय शर्तों और अन्य औपचारिकताओं पर अभी चर्चा जारी है। एक सूत्र ने बताया, 'ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच ट्रेड की प्रक्रिया चल रही है। दोनों फ्रेंचाइज़ियां इस पर काम कर रही हैं, लेकिन राशि और अन्य औपचारिकताओं को लेकर अभी बीसीसीआई और आईपीएल की मंजूरी मिलनी बाकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे पंत
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। दिल्ली कैपिटल्स ने नेतृत्व संबंधी मतभेदों के बाद पंत को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद लखनऊ ने उन पर बड़ा दांव लगाया था।
विज्ञापन

IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details
ऋषभ पंत - फोटो : IANS/IPL/BCCI
लखनऊ में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर संघर्ष
ऋषभ पंत का लखनऊ के साथ दो सीजन का सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम आईपीएल 2025 में सातवें स्थान पर रही, जबकि आईपीएल 2026 में अंक तालिका में सबसे नीचे रही। कप्तान के तौर पर उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 28 मैचों में वह टीम को सिर्फ 10 बार जीत दिला सके हैं जबकि 18 मैचों में उनकी टीम को शिकस्त मिली। वहीं, लखनऊ की ओर से खेलते हुए पंत ने 135.74 के स्ट्राइक रेट से 581 रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 के दौरान ही पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया था।

IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details
ऋषभ पंत-अक्षर पटेल - फोटो : IPL
दिल्ली कैपिटल्स से रहा है खास रिश्ता
ऋषभ पंत ने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी और नौ सीजन तक टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने 2021 से 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की। दिल्ली के कप्तान के रूप में पंत का रिकॉर्ड ठीक-ठाक रहा है। 43 मैचों में उन्होंने 23 बार टीम को जीत दिलाई है जबकि 19 मैचों में दिल्ली को शिकस्त मिली। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी पंत से संपर्क किया था।

IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details
कुलदीप यादव-रोहित शर्मा - फोटो : PTI
कुलदीप यादव रहे हैं दिल्ली के प्रमुख गेंदबाज
दूसरी ओर, कुलदीप यादव पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी इकाई का अहम हिस्सा रहे हैं। 2022 से उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो 65 मैचों में उन्हें 72 विकेट मिले। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.24 की रही। अगर यह ट्रेड डील पूरी होती है, तो लखनऊ को अपने स्पिन आक्रमण के लिए एक अनुभवी और मैच विनर गेंदबाज मिल जाएगा।

IPL 2027: Rishabh Pant set to be traded to DC, Kuldeep Yadav may go to LSG Know details
युवराज सिंह - फोटो : ANI
दिल्ली कैपिटल्स में प्रबंधन स्तर पर भी बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स में यह संभावित बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब अगले दो वर्षों के लिए टीम की कमान जेएसडब्ल्यू समूह के नेतृत्व वाले पार्थ जिंदल के हाथों में होगी। इससे पहले 2025 और 2026 सीजन में निर्णय लेने की जिम्मेदारी जीएमआर ग्रुप के पास थी। इन दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। वहीं, खबरें यह भी हैं कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed