फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Closing ceremony back after four years AR Rahman and Ranveer singh will perform

IPL Closing ceremony: आईपीएल में 2018 के बाद पहली बार होगा समापन समारोह, एआर रहमान और रणवीर सिंह देंगे प्रस्तुति

Sun, 29 May 2022 10:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 29 May 2022 10:42 AM IST
सार

आईपीएल में चार साल बाद फिर समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बार मशहूर गायक एआर रहमान और रणवीर सिंह समापन समारोह का हिस्सा बनेंगे। 
 

विज्ञापन
IPL Closing ceremony back after four years AR Rahman and Ranveer singh will perform
एआर रहमान और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे की बजाय रात आठ बजे शुरू होगा। मैच से पहले आईपीएल के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल में चार बाद समापन समारोह आयोजित होगा। इससे पहले साल 2018 में इसका आयोजन हुआ था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। साल 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के शोक के चलते इसका आयोजन नहीं हुआ था। वहीं, 2020 और 2021 में कोरोना महमारी के चलते समापन समारोह रद्द कर दिया गया था। समापन समारोह की वजह से ही फाइनल मुकबला शाम 7:30 बजे की बजाय रात आठ बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल 2022 का समापन समारोह 50 मिनट का होगा, जिसमें मशहूर गायक एआर रहमान और अभिनेता रणवीर सिंह भी शामिल होंगे। रहमान इस समारोह में भारतीय क्रिकेट के 80 सालों का सफर बयां करेंगे, जबकि अभिनेता रणवीर सिंह अपनी डांस प्रस्तुति देंगे। इस समारोह के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाइट और स्पीकर की खास व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

आजादी के 75 साल की थी पर होगा कार्यक्रम
आईपीएल 2022 के समापन समारोह का कार्यक्रम आजादी के 75 साल की थीम पर आयोजित होगा। इसमें दिखाया जाएगा कि भारतीय क्रिकेट की शुरुआत कैसे हुई और देश के आजाद होने के बाद किस तरह से भारत का क्रिकेट बदला और आगे बढ़ा। धीरे-धीरे करके कैसे भारत ने विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम की। एआर रहमान के गाने की थीम भारत की आजादी के 75 साल होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है। 

गृहमंत्री अमित शाह भी हो सकते हैं शामिल
देश के गृहमंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्रम में लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी होगी। गरबा नृत्य के कलाकार मोहित चौहान, बेनी दयाल और श्यामक डावर की आईपीएल के समापन समारोह का हिस्सा होंगे। फाइनल मैच की पहली पारी के दूसरे स्ट्रैटजिक टाइम आउट में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी जारी किया जाएगा। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी मैच के दौरान बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। अभिनेता आमिर खान भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed