सब्सक्राइब करें

'सफेद जर्सी में खेलने का एक अलग ही अहसास है'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Sep 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Jasprit bumrah says Always wanted to make a mark in Test cricket
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर की शुरुआत में सीमित ओवरों का विशेषज्ञ करार दिए गए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भी मनचाही सफलता मिलना सपना सच होने जैसा है। बुमराह ने 12 टेस्ट में 62 विकेट ले लिए हैं। उन्हें सीमित ओवरों का गेंदबाज माना जाता था, लेकिन जब मौके मिले तो उन्होंने साबित किया कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सुपरहिट हैं।


 

Trending Videos
Jasprit bumrah says Always wanted to make a mark in Test cricket
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

बुमराह ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण था और मैं हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था। मैं ऐसा क्रिकेटर नहीं बनना चाहता था जो टी20 और वनडे ही खेले। मैं टेस्ट क्रिकेट को काफी अहमियत देता हूं और इसमें हमेशा से छाप छोड़ना चाहता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit bumrah says Always wanted to make a mark in Test cricket
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, 'मेरा यह मानना रहा है कि मैने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और टेस्ट में भी कर सकता हूं। अभी सफर शुरू हुआ है। सिर्फ 12 टेस्ट खेले हैं लेकिन यह सपना सच होने जैसा है।' 

Jasprit bumrah says Always wanted to make a mark in Test cricket
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

बुमराह ने कहा, 'सफेद जर्सी में खेलने का अहसास ही अलग है। टीम की सफलता में योगदान देने से मुझे काफी संतोष मिलता है।' टेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने बुमराह ने कहा, 'ज्यादा से ज्यादा टेस्ट खेलकर आत्मविश्वास बढ़ा है और उसी की वजह से लय कायम रख सका।'

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed