सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs LSG: KKR's overseas star Rovman Powell was left to rue the controversy around Finn Allen's dismissal

KKR vs LSG: हार के बाद पॉवेल ने दिग्वेश के कैच पर उठाए सवाल, बोले- तीसरे अंपायर के पास जाना चाहिए था फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 10 Apr 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। पॉवेल का मानना है कि दिग्वेश राठी द्वारा फिन एलेन का कैच सही से पकड़ा गया या नहीं इसका फैसला तीसरे अंपायर को रिप्ले देखने के बाद करना चाहिए था।

KKR vs LSG: KKR's overseas star Rovman Powell was left to rue the controversy around Finn Allen's dismissal
रोवमैन पॉवेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच ईडन गार्डेंस में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसे एलएसजी ने मुकुल चौधरी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर तीन विकेट से जीता। केकेआर की पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज फिन एलेन का कैच एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश राठी ने पकड़ा था जिस पर विवाद हुआ था। मैच के बाद रोवमैन पॉवेल ने कहा कि इसे तीसरे अंपायर को भेजा जाना चाहिए था। 
Trending Videos

क्या था मामला? 
पॉवेल ने मैच के बाद कहा, 'एक बड़ी गलती थी, लेकिन हम इस पर गौर नहीं करेंगे। मैदान पर मौजूद अंपायरों को फैसला तीसरे अंपायर को भेजना चाहिए था।' केकेआर की पारी के दौरान दूसरा ओवर करने प्रिंस यादव आए थे। ओवर की चौथी गेंद प्रिंस ने बैक-ऑफ-ए-लेंथ डिलीवरी फेंकी और फिन एलेन ने उसे लाइन के पार मारा, लेकिन टॉप एज लग गया। गेंद थर्ड मैन पर खड़े दिग्वेश के पास गई। ऐसा लगा कि गेंद दूर तक जाएगी, लेकिन राठी ने खुद को बाउंड्री लाइन के किनारे पर संभाला और दोनों हाथों से कैच लेने के लिए अपनी बाईं ओर खड़े हो गए। राठी बाउंड्री लाइन के बहुत करीब थे और अंपायर जो कुछ भी हुआ उससे संतुष्ट लग रहे थे। एलेन को आउट दिया गया। फैसला थर्ड अंपायर को नहीं भेजा गया और बाद में रिप्ले से पता चला कि राठी ने शायद कुशन पर पैर रख दिया था। हालांकि, रिप्ले से कुछ भी पक्का पता नहीं चल सका। फिन एलेन आठ गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होम ग्राउंड पर मैच नहीं जीत पाने से निराश हैं पॉवेल
होम ग्राउंड पर मैच न जीत पाने पर पॉवेल ने कहा, 'यह बहुत निराशाजनक है। आप कोलकाता को, आप ईडन गार्डंस को अपना किला बनाना चाहते हैं। यह आपका घर है जहां आपके फैंस आपका समर्थन करते हैं। इसलिए घर पर जीतना हमेशा अच्छा लगता है। लेकिन बदकिस्मती से इस मैच में हम ऐसा नहीं कर पाए।' पॉवेल ने मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी की तारीफ की। 

मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। एलएसजी ने मुकुल चौधरी के 27 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 54 रनों की पारी के दम पर केकेआर को तीन विकेट से हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed