{"_id":"5e78b32e8ebc3e78ba605a1c","slug":"kl-rahul-should-bat-at-number-five-have-to-search-options-of-yuvraj-and-suresh-raina-says-manjrekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओपनिंग नहीं बल्कि केएल राहुल को यहां खेलना चाहिए, तलाशना होगा युवी-रैना का विकल्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ओपनिंग नहीं बल्कि केएल राहुल को यहां खेलना चाहिए, तलाशना होगा युवी-रैना का विकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि स्टार लोकेश राहुल वनडे मैचों में भारतीय बल्लेबाली क्रम में पांचवें स्थान के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय टीम प्रबंधन को सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों को ढूंढ़ना चाहिए। राहुल ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वन-डे मैच में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी।
2 of 4
संजय मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने बाद में न्यूजीलैंड में सीमित ओवरों की सीरीज में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। कर्नाटक का यह खिलाड़ी वन-डे में विकेटकीपिंग भी कर रहा है। भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 एकदिवसीय खेलने वाले मांजरेकर अपने ट्विटर पेज पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
3 of 4
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
मांजरेकर से जब पूछा गया कि क्या भारत को एकदिवसीय मैचों में राहुल के साथ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना जारी रखना चाहिए या वह राहुल के अलावा अन्य बल्लेबाजों को उस स्थिति में देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल वह उपयुक्त हैं लेकिन हमें रैना और युवी जैसे बल्लेबाज की तलाश जारी रखनी चाहिए, राहुल को बाद में शीर्ष क्रम पर खेलना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया में इस साल प्रस्तावित टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नंबर चार के बल्लेबाज और हरफनमौला खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर चौथे क्रम और हार्दिक पांड्या हरफनमौला के लिए सटीक विकल्प है। रणजी ट्राफी में मुंबई के लचर प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर मांजरेकर ने कहा ‘असाधारण नेतृत्व की कमी’ के कारण टीम का यह हाल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।