फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी दिखा धोनी का रौद्र रूप तो कभी अंपायर ने मारी लात, ये हैं IPL 2019 के पांच सबसे बड़े विवाद

Tue, 24 Mar 2020 10:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Mar 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
From MS Dhoni to umpire Nigel Llong, five biggest controversies of IPL 2019
IPL 2019 के पांच बड़े विवाद - फोटो : ट्विटर

29 मार्च से शुरू होने वाले IPL को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। इस वक्त समूचा विश्व कोरोना के कहर से संभलने की कोशिश में लगा है। हालात सामान्य होने के बाद ही दुनिया की इस सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग के भविष्य के बारे में पता लग पाएगा। ऐसे वक्त में जब पूरे भारत में लॉकडाउन के हालात हैं, लोग घरों में हैं तो हम आपको IPL का पिछला सीजन याद दिलाने की कोशिश करते हैं। आज की कड़ी में पेश हैं आपके सामने IPL 2019 के पांच सबसे बड़े विवाद...

From MS Dhoni to umpire Nigel Llong, five biggest controversies of IPL 2019
विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया

IPL का 12वां सत्र इतिहास में खराब अंपायरिंग और खिलाड़ियों से विवाद के लिए याद किया गया। धोनी-कोहली और अश्विन जैसे कई ऐसे बड़े सितारें कलंकित हुए। ऐसे कई मौके आए, जब खिलाड़ी-अंपायर्स की तकरार देखने को मिली। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक मैच के दौरान बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बहस के बाद गुस्से से तमतमाए लॉन्ग अंपायर रूम के दरवाजे को लात मारकर तोड़ (क्षतिग्रस्त) दिया था।

From MS Dhoni to umpire Nigel Llong, five biggest controversies of IPL 2019
- फोटो : ट्विटर

ये पहला मौका नहीं था जब अंपायर द्वारा ऐसा विवादित फैसला दिया गया है। इससे पहले भी इसी सीजन में बैंगलोर और मुंबई के मैच में भी अंपायर ने मलिंगा के नो बॉल की अनदेखी कर दी थी। इसके बाद भी विराट आग-बबूला हुए थे। उस मैच में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा था। अंपायर की इस गलती को लेकर खुद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आवाज उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
From MS Dhoni to umpire Nigel Llong, five biggest controversies of IPL 2019
धोनी-अंपायर - फोटो : social media

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। बीच मैदान जाकर अंपायर से उलझने पर धोनी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था। धोनी अंपायर के एक फैसले से नाराज होकर डगआउट से सीधे मैदान पर अंपायर से भिड़ने पहुंच गए थे।

विज्ञापन
From MS Dhoni to umpire Nigel Llong, five biggest controversies of IPL 2019
- फोटो : twitter

राजस्थान के खिलाफ एक मैच में अश्विन द्वारा गेंद फेंकने से पहले ही नॉन स्ट्राइक पर खड़े राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज से बाहर निकल गए थे, जिसके बाद अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर छोर की बेल्स गिराकर उन्हें रनआउट कर दिया था। अश्विन के इस रनआउट को कई लोगों ने सही बताया है तो कई लोगों अश्विन पर जमकर भड़ास निकाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed