{"_id":"5d554b3a8ebc3e6cc92d7ce9","slug":"kolkata-knight-riders-appoint-brendon-mccullum-as-head-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस टीम के लिए IPL में की थी छक्के-चौके की बारिश, अब उसी के कोच बने मैकुलम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिस टीम के लिए IPL में की थी छक्के-चौके की बारिश, अब उसी के कोच बने मैकुलम
Thu, 15 Aug 2019 10:09 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 15 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाए जाने की घोषणा की। मैकुलम आईपीएल के पहले सीजन में कोलकाता से खेले थे। उन्होंने आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
मैकुलम केकेआर से काफी करीब से जुड़े हुए हैं। वह पहले 2008 से 2010 तक इस टीम से जुड़े रहे और बाद में 2012-13 में भी इस टीम से खेले। वह 2012 में आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा थे। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में 2016-18 तक ट्रिनबागो नाइटराइडर्स का भी हिस्सा रहे। इस बीच 2017 और 2018 में यह टीम विजेता रही थी।
विज्ञापन
मैकुलम ने कहा कि 'इस जिम्मेदारी को संभालना बहुत बड़ा सम्मान है। आईपीएल और सीपीएल में नाइटराइडर्स की प्रतिष्ठित टीमें हैं और उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नए मानदंड तय किए हैं। हमारे पास केकेआर और टीकेआर दोनों में शानदार टीमें हैं और मैं सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी की सफलता को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।’
विज्ञापन