सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

MI vs CSK Playing 11: वानखेड़े में होगी मुंबई और चेन्नई की टक्कर, क्या रोहित और धोनी की होगी वापसी? संभावित-11

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

MI vs CSK Playing 11 Today Prediction: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मैच से ज्यादा प्रशंसकों को रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को आमने-सामने देखने का इंतजार है।

MI vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
रोहित और धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मैच से ज्यादा प्रशंसकों को रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को आमने-सामने देखने का इंतजार है। रोहित फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, उनके इस मैच में खेलने की उम्मीद है। वहीं, धोनी भी इस मैच से आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला गुरुवार को ही लिया जाएगा।
Trending Videos

MI vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : ANI
टीमों की स्थिति
दोनों ही टीमें इस सीजन अब तक संघर्ष करती नजर आई हैं। छह मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ मुंबई और चेन्नई अंक तालिका में पीछे हैं। सीएसके को चोटों ने काफी प्रभावित किया है, और उनके टॉप स्कोरर आयुष म्हात्रे भी अब पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। मुंबई ने अब तक 20 खिलाड़ियों को आजमाया है, जो टीम के संतुलन की तलाश को दिखाता है। हालांकि, मुंबई ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MI vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
मुंबई की मजबूती
मुंबई की बल्लेबाजी अब थोड़ी संतुलित दिख रही है। नमन धीर के प्रमोशन और तिलक वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती दी है। जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी लय हासिल कर ली है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स टीम से जुड़ चुके हैं, जिससे विकल्प बढ़े हैं।

MI vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IANS
सीएसके की चुनौती
सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम संयोजन है। आयुष म्हात्रे की जगह उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है। मध्यक्रम में शिवम दुबे की भूमिका बेहद अहम होगी, खासकर स्पिन के खिलाफ।

पिच और मौसम
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हाल के मैचों में थोड़ी अलग रही है। औसत स्कोर लगभग 179 रहा है। स्पिन गेंदबाज तेज गेंदबाजों से ज्यादा किफायती साबित हुए हैं। हालांकि, ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम अभी भी पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

MI vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स/शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, अल्लाह गजनफर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी/मैट हेनरी/अकील होसेन, गुरजापनीत सिंह।

MI vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : ANI
हम यहां आपको मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच 23 अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed