सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Ravindra Jadeja Dedicates Man of the Match Award to Wife Rivaba After Match-Winning Performance

IPL 2026: 'गुजरात की शिक्षा मंत्री को...', रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 23 Apr 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई और ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया। उनके इस भावुक पल ने मैच के बाद सभी का दिल जीत लिया।

Ravindra Jadeja Dedicates Man of the Match Award to Wife Rivaba After Match-Winning Performance
रवींद्र जडेजा और रिवाबा - फोटो : IPL/BCCI/ANI
विज्ञापन

विस्तार

रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जडेजा ने पहले बल्ले से कमाल किया और फिर गेंद से भी अहम योगदान दिया।
Trending Videos

टीम एक समय 77/5 के मुश्किल हालात में थी, लेकिन जडेजा ने नाबाद 43 रन बनाकर पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पत्नी के नाम किया खास अवॉर्ड
मैच के बाद जडेजा ने 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया, जो गुजरात की शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने कहा, 'अच्छा लग रहा है, मैन ऑफ द मैच जीतकर। मैं यह अवॉर्ड गुजरात की शिक्षा मंत्री (मेरी पत्नी) को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने ही कहा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और मैंने वैसा ही किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल पिच पर दिखाया धैर्य
जडेजा ने पिच को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा, 'यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीम और स्विंग कर रही थी। मैं ज्यादा से ज्यादा देर तक खेलने की कोशिश कर रहा था। टी20 क्रिकेट में कभी नहीं पता होता कि आखिरी ओवर में आप रन बना सकते हैं और हमने वही किया।'

गेंदबाजों ने भी निभाई अहम भूमिका
159 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने भी गेंद से योगदान देते हुए निकोलस पूरन (22) का अहम विकेट लिया और मिचेल मार्श के साथ 43 रन की खतरनाक साझेदारी को तोड़ा। टीम के अन्य गेंदबाजों ने भी मिलकर लखनऊ को 119 रन पर समेट दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

साझेदारी ने बदला मैच का रुख
जडेजा और शुभम दुबे के बीच हुई अहम साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने मिलकर टीम को संकट से उबारा और गेंदबाजों को लड़ने लायक स्कोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed