सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 LSG vs RR Result Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update

IPL: इकाना में लखनऊ की लगातार सातवीं हार, गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने फेरा पानी; RR ने लगाई छलांग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान ने लखनऊ को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 119 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

IPL 2026 LSG vs RR Result Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
राजस्थान ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 43 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उनके लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली।
Trending Videos

IPL 2026 LSG vs RR Result Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IANS
घरेलू मैदान पर लखनऊ की सातवीं हार
घरेलू मैदान पर यह लखनऊ की आईपीएल में लगातार सातवीं हार है। इस मामले में टीम ने डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स की बराबरी कर ली। दोनों ही टीमों ने हैदराबाद और पुणे में लगातार सात मैच हारे थे। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 2013-15 के बीच लगातार नौ मुकाबले गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 LSG vs RR Result Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
राजस्थान ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS
राजस्थान ने लगाई छलांग
लखनऊ के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सात में से पांच मैच जीत चुकी राजस्थान के खाते में 10 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +0.790 का है। वहीं, लखनऊ सात में से पांच मुकाबले हारकर नौवें स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट -1.277 का हो गया है। शीर्ष पर फिलहाल पंजाब किंग्स का दबदबा है, जो अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद आठ-आठ अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायगान पर हैं।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 6 5 0 0 1 11 +1.420
राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 0 0 10 +0.790
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 8 +1.171
सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 0 8 +0.820
दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 0 6 -0.130
गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 0 6 -0.821
मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 4 +0.067
चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 0 4 -0.780
लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 2 5 0 0 4 -1.277
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 0 1 3 -0.879

IPL 2026 LSG vs RR Result Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
राजस्थान ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS
बल्लेबाजों ने फिर किया निराश
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत भी खराब हुई। महज 11 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। आयुष बडोनी, कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम खाता भी नहीं खोल पाए। यहां से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

निकोलस 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मिचेल मार्श ने हिम्मत सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जुटाकर टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया। मार्श 41 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हिम्मत सिंह ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। तीन बल्लेबाजों के अलावा, कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने महज 20 रन देकर तीन विकेट निकाले, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा को दो-दो सफलताएं हाथ लगीं। रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

IPL 2026 LSG vs RR Result Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
राजस्थान ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS
जडेजा की साहसिक पारी
इससे पहले, राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 17 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। शमी ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल (22) को आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर ध्रुव जुरेल (0) का विकेट खो दिया। टीम ने इसी स्कोर पर चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (8) का विकेट भी खो दिया। 
राजस्थान रॉयल्स ने 32 के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान रियान पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में इतने ही रन जोड़कर टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया। रियान 19 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हेटमायर ने रवींद्र जडेजा के साथ 15 रन जुटाए। हेटमायर ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। यहां से डोनोवन फरेरा के साथ जडेजा ने 33 गेंदों में 33 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। फरेरा 19 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जडेजा ने शुभम दुबे के साथ सातवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा 29 गेंदों में एक छक्के और दो चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed