सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोहली की 'एक्स' ने सोशल मीडिया पर क्यों मचाया हंगामा?: कहा- कहानी बीते 12 साल हो चुके, लोग भूल क्यों नहीं रहे!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 23 Apr 2026 10:55 AM IST
सार

विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में हैं, जहां पुरानी और नई चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है। ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई, जबकि जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, इन सबके बीच कोहली का मैदान पर प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है।

विज्ञापन
Brazilian Model Izabelle Leite Reacts as Virat Kohli Social Media Controversy Resurfaces
इजाबेल - फोटो : Instagram/Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पेज ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, अभिनेत्री अवनीत कौर और कुछ अन्य मॉडलों के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।


Trending Videos
Brazilian Model Izabelle Leite Reacts as Virat Kohli Social Media Controversy Resurfaces
कोहली और इजाबेल - फोटो : Twitter/instagram
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'वन थिंग अबाउट विराट कोहली - द मैन क्लियरली डजंट मिस, ऑन ऑर ऑफ द फील्ड। फ्रॉम इजाबेल लेइट टू अनुष्का शर्मा... एलीट टेस्ट इज जस्ट पार्ट ऑफ द ब्रांड।' पोस्ट का मतलब है- एक बात तो पक्की है कि विराट कोहली मैदान पर हों या मैदान के बाहर, कभी चूकते नहीं। इजाबेल लेइट से लेकर अनुष्का शर्मा तक... बेहतरीन पसंद उनके ब्रांड का हिस्सा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Brazilian Model Izabelle Leite Reacts as Virat Kohli Social Media Controversy Resurfaces
कोहली और इजाबेल - फोटो : Twitter/instagram
ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट का गुस्सा
इस पोस्ट में ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट का नाम भी शामिल था, जिनका नाम पहले कोहली के साथ जोड़ा गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए इजाबेल ने कमेंट किया, 'इस कहानी को 12 साल हो चुके हैं और गिनती जारी है। लोग आखिर इसे भूल क्यों नहीं सकते?'

Image
Brazilian Model Izabelle Leite Reacts as Virat Kohli Social Media Controversy Resurfaces
कोहली और इजाबेल - फोटो : Twitter/instagram
बता दें कि कोहली और इजाबेल के बीच 2012 से 2014 तक रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में दोनों अपने-अपने रास्ते बढ़ गए और इजाबेल अब अपने पति और बच्चों के साथ दोहा में रहती हैं। इजाबेल के साथ सड़क पर साथ चलने की कोहली की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।

विज्ञापन
Brazilian Model Izabelle Leite Reacts as Virat Kohli Social Media Controversy Resurfaces
इजाबेल - फोटो : Twitter/instagram
जर्मन इन्फ्लुएंसर भी आईं चर्चा में
हाल फिलहाल में कोहली का नाम क्रिकेट के इतर खूब सुर्खियों में रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लाइक को लेकर विवाद में जर्मन कंटेंट क्रिएटर लिजलैज का नाम खूब उछला था। हाल ही में कोहली द्वारा उनकी एक पोस्ट लाइक करने की खबर सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

लिजलैज ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह पागलपन जैसा था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं हर जगह खबरों में हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि उन्होंने कब तस्वीर को लाइक किया। मुझे इसके बारे में खबरों के जरिए पता चला। बहुत से लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर लिखे आर्टिकल्स मुझे भेजे। मुझे ढेर सारे मैसेज मिले, लोग इसे लेकर काफी उत्साहित थे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed