सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 LSG vs RR: Ravi Bishnoi notebook celebration like Digvesh Rathi goes viral see video

Video: भूल तो नहीं गए नोटबुक सेलिब्रेशन! रवि बिश्नोई ने दिलाई दिग्वेश राठी की याद, इस तरह मनाया विकेट का जश्न

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के बल्लेबाज हिम्मत सिंह का विकेट लेने के बाद राजस्थान के गेंदबाज रवि बिश्नोई ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

IPL 2026 LSG vs RR: Ravi Bishnoi notebook celebration like Digvesh Rathi goes viral see video
रवि बिश्नोई - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को उनके घर में 40 रनों से मात दे दी। टीम की इस जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 159 रनों के स्कोर को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इकाना में खेले गए इस मुकाबले में रवि बिश्नोई चर्चा में रहे। इसकी वजह उनका अनोखा जश्न रहा।
Trending Videos

बिश्नोई का अनोखा जश्न
रवि बिश्नोई ने इस मैच में हिम्मत सिंह का विकेट लिया। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को राजस्थान के स्पिनर ने बोल्ड किया। वह 15 गेंदों में 15 रन बना पाए। हिम्मत सिंह का विकेट लेने के बाद रवि बिश्नोई ने खास अंदाज में जश्न मनाया, जिसकी चर्चा अब सभी जगहों पर हो रही है। भारतीय गेंदबाज ने लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन जश्न को कॉपी किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 LSG vs RR: Ravi Bishnoi notebook celebration like Digvesh Rathi goes viral see video
दिग्वेश राठी (आईपीएल 2025) - फोटो : IPL/BCCI
दिग्वेश पर लगा था जुर्माना
गौरतलब है कि, पिछले साल आईपीएल में दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन ने खूब सूर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि, इसकी उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। दिग्वेश का यह पहला आईपीएल था और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया। उन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट लिए और उनका इकोनॉमी रेट 8.25 का रहा। इनमें से ज्यादातर विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने नोटबुक सेलिब्रेशन किया और इसके लिए बीसीसीआई का चाबुक भी उन पर चला। उन पर भारी जुर्माना लगा, लेकिन दिग्वेश ने सेलिब्रेशन करना जारी रखा। 

IPL 2026 LSG vs RR: Ravi Bishnoi notebook celebration like Digvesh Rathi goes viral see video
राजस्थान ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 43 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उनके लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed