सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs PBKS: Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2026 Quinton de Kock stats Broke MS Dhoni record

MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ क्विंटन डिकॉक ने खेली नाबाद शतकीय पारी, महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 16 Apr 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

क्विंटन डिकॉक ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाया। डिकॉक ने इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

MI vs PBKS: Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2026 Quinton de Kock stats Broke MS Dhoni record
क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस की भिड़ंत वानखेड़े के मैदान पर पंजाब किंग्स के साथ हो रही है। मुंबई के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्विंटन डिकॉक आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 
Trending Videos


डिकॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 25वीं बार आईपीएल में 50 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने इस लीग में 24 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर केएल राहुल का नाम दर्ज है। राहुल ने 31 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। डिकॉक को चोटिल रोहित शर्मा की जगह पर मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की पारी 
मुंबई ने पंजाब किंग्स को 196 रनों का लक्ष्य दिया है। वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 112 और नमन धीर की शानदार 50 रनों की पारी के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

डिकॉक ने संभाली मुंबई की पारी 
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेयान रिकेल्टन आठ गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव को अर्शदीप सिंह ने खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए नमन धीर के साथ मिलकर 68 गेंदों में 122 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान नमन ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed