फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Starc claimed that he is looking forward to the contest against Virat Kohli during the test series

BGT: कोहली के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता को लेकर स्टार्क ने रखी राय, विराट के खिलाफ मुकाबले पर दिया ये बयान

Fri, 13 Sep 2024 09:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Sep 2024 09:59 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली और स्टार्क एक बार फिर आमने-सामने होंगे। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
Mitchell Starc claimed that he is looking forward to the contest against Virat Kohli during the test series
कोहली और स्टार्क - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने विराट कोहली के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में खुल कर राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि वह इस भारतीय बल्लेबाज के खिलाफ मुकाबले का पूरा लुत्फ उठाते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यह दोनों क्रिकेटर एक बार फिर आमने-सामने होंगे। 
विज्ञापन

कोहली बनाम स्टार्क 
कोहली और स्टार्क ने 19 पारियों में एक दूसरे का सामना किया है। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज ने 394 गेंदों पर 59 के औसत से 236 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने हालांकि चार बार कोहली को अपना शिकार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा,  मैं विराट कोहली के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता का पूरा लुत्फ उठाता हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हम दोनों के बीच कुछ अच्छे मुकाबले हुए हैं। मैं उसे एक या दो बार आउट करने में सफल रहा और इसमें कोई संदेह नहीं कि उसने मेरे खिलाफ काफी रन बनाए हैं। इसलिए यह हमेशा अच्छा मुकाबला होता है जिसका हम दोनों पूरा आनंद लेते हैं।
विज्ञापन

कोहली का बेहतर है ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका इस दौरान सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 169 रन का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में उन्होंने 47.48 के औसत से 2042 रन बनाए हैं जिसमें आठ शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

बांग्लादेश की चुनौती के लिए तैयार कोहली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज से पहले टीम इंडिया को 19 सितंबर से बांग्लादेश का सामना करना है। इसके लिए कोहली चेन्नई पहुंच चुके हैं और उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है। कोहली इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यक्गित कारणों से नहीं खेले थे और अब वह लाल गेंद के प्रारूप में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। अभ्यास सत्र के दौरान कोहली ने 45 मिनट बिताए और जमकर बल्लेबाजी अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed