Mohammad Amir: IPL को लेकर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, ब्रिटिश नागरिकता के बाद वायरल वीडियो में दिया बड़ा संकेत
ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद मोहम्मद आमिर के आईपीएल में खेलने की अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे आईपीएल को लेकर सवाल किया जाता है लेकिन वह जवाब देने से इनकार कर देते हैं। इस दौरान वह पीएसएल पर भी बात करते नजर आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मद आमिर को हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता मिली है। उनकी पत्नी ब्रिटेन की नागरिक हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आमिर भी ब्रिटिश नागरिक बन गए। इसके बाद इंग्लैंड की घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं में उनका दर्जा बदल गया है। वह टी20 ब्लास्ट में नॉट्स आउटलॉज और द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। अब उन्हें इंग्लिश क्रिकेट में विदेशी खिलाड़ी (ओवरसीज) नहीं माना जाता।
ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा हो रही है कि क्या आमिर भविष्य में आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उन्होंने आईपीएल को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।
Muhammad Amir said 🗣️
— Qamar. (@Qamar5618) August 3, 2026
"I will play PSL 2027 as an overseas player, I don't know about IPL yet, I will participate in the IPL or not". pic.twitter.com/vphMSiDMej
34 वर्षीय मोहम्मद आमिर 2024 टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पाकिस्तान के लिए उन्होंने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। अब उनका पूरा फोकस दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टी20 लीगों में खेलने पर है।