सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ चक्रव्यूह रचेगा IPL का यह बड़ा नाम, वेस्टइंडीज ने बनाया बल्लेबाजी कोच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Monty Desai appointed as batting coach of West Indies cricket team
मोंटी देसाई - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया को टक्कर देने के लिए वेस्टइंडीज ने नई रणनीति बनाई है। कभी भारतीय घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश टीम के कोच रहे मोंटी देसाई अब कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजी कोच बन गए हैं। मोंटी का करार दो साल के लिए किया गया है।

Trending Videos
Monty Desai appointed as batting coach of West Indies cricket team
मोंटी देसाई (सबसे दाएं) - फोटो : ट्विटर

बल्लेबाजी कोच चुने जाने के बाद देसाई ने कहा, 'सबसे पहले मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज को मुझे इस अविश्वसनीय अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। विश्व क्रिकेट के इतिहास में इतना नाम कमाने वाली टीम से जुड़कर मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Monty Desai appointed as batting coach of West Indies cricket team
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ट्विटर

वहीं दूसरी तरफ देसाई की तारीफ करते हुए वेस्टइंडीज के कोच सिमंस ने कहा, 'मैंने पहले मोंटी के साथ काम किया है और वह एक उत्कृष्ट कोच हैं, उन्होंने साबित कर दिया है कि वे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा में सुधार लाने और मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।'

Monty Desai appointed as batting coach of West Indies cricket team
मोंटी देसाई - फोटो : ट्विटर

इस तरह बल्लेबाजी कोच के साथ-साथ वेस्टइंडीज टीम ने गेंदबाजी कोच रॉडी एस्टविक और फील्डिंग कोच रेयन ग्रिफिथ को भी शामिल किया है। देसाई ने ICC विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन 2 में कनाडा के मुख्य कोच के रूप में और 2018 में ICC क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में अफगानिस्तान के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी कार्य किया है। इतना ही नहीं हाल ही में वो ICC T-20 विश्व कप विजेता में UAE के बल्लेबाजी कोच थे।

विज्ञापन
Monty Desai appointed as batting coach of West Indies cricket team
मोंटी देसाई - फोटो : ट्विटर

IPL टीमों को भी दे चुके हैं कोचिंग

इंटरनेशनल टीमों के अलावा मोंटी देसाई का भारत की घरेलू टीमों से भी नाता रहा है। वह आंध्र प्रदेश के कोच रहे हैं, साथ ही आईपीएल में भी कई फ्रेंचाइजी के साथ उनका जुड़ाव रहा। इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान राॅयल्स, गुजरात लायंस के बल्लेबाजों को कोचिंग दे चुके हैं। मोंटी को कोचिंग का 12 साल का अनुभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed