फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले वर्दी पहन लिया था पद्म सम्मान अब धोनी ने निकाली गन और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO

Sat, 14 Apr 2018 08:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni shares his pistol shooting video on twitte

क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी का सेना प्रेम जगजाहिर है। बीते दिनों राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण सम्मान ग्रहण करने के दौरान भी वो भारतीय सेना की वर्दी में पहुंचे थे। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि इस वीडियो को खुद उन्होंने ही अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में धोनी पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni shares his pistol shooting video on twitte

30 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी ने ताबड़तोड़ 15 फायर किए। शूटिंग के बाद धोनी अपनी गन को रखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए धोनी ने लिखा कि एड शूटिंग से ज्यादा मजा शूटिंग करने में आता है।

 



 

 

MS Dhoni shares his pistol shooting video on twitte

धोनी एडवेंचर स्पोर्ट्स के भी शौकीन हैं। शूटिंग के अलावा धोनी बाइकिंग, घुड़सवारी करना भी पसंद करते हैं। प्रादेशिक सेना की ओर से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि प्राप्त धोनी इसके पहले भी कई मौकों पर शूटिंग करते देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni shares his pistol shooting video on twitte

2 अप्रैल को महेंद्र सिंह धोनी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी पद्म भूषण से नवाजा गया था। अपने नाम का ऐलान होते ही सेना की वर्दी में सजे धोनी पूरे रोब और अदब के साथ, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मार्च करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास पहुंचे और उनके हाथों पद्म भूषण सम्मान लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed