सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians sign Krish Bhagat as replacement for injured Atharva Ankolekar in IPL 2026

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए कृष भगत, चोटिल अथर्व अंकोलेकर की लेंगे जगह; जानें करियर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 16 Apr 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम में शामिल किया है।

Mumbai Indians sign Krish Bhagat as replacement for injured Atharva Ankolekar in IPL 2026
कृष भगत - फोटो : Mumbai Indians
विज्ञापन

विस्तार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को शामिल करने की घोषणा की है। अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने हैं।
Trending Videos


आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। 21 साल के भगत ने पंजाब के लिए सात प्रथम श्रेणी और नौ लिस्ट ए मैच खेले हैं। वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से मुंबई के ट्रायल्स का हिस्सा थे कृष
कृष टीम में संतुलन लाते हैं। वह गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे। उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सहायक गेंदबाज रहे हैं। अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में मुंबई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed