सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians skipper Hardik Pandya was left searching for answers after yet another IPL defeat

MI vs PBKS: लगातार चौथी हार से हताश हुए कप्तान हार्दिक, पंजाब को दिया जीत का श्रेय; बोले- कहने के लिए कुछ नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 17 Apr 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की इस सीजन यह लगातार चौथी हार है। लगातार हार से टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हताश हो गए हैं।

Mumbai Indians skipper Hardik Pandya was left searching for answers after yet another IPL defeat
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद विरोधी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनके पास अपने खराब प्रदर्शन पर कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है और उन्हें बैठकर देखना होगा कि खामियां कहां हैं। मुंबई की मौजूदा सीजन में यह लगातार चौथी हार है और टीम अंक तालिका में दो अंक लेकर नौवें स्थान पर मौजूद है। 
Trending Videos

पंजाब ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेलने वाले क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांड्या ने मैच के बाद कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है। हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत खिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी योजना और काम करने का तरीका हो। इसे ठीक करना होगा।

पांड्या ने पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है। गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी। दूसरी पारी में ओस भी गिरी। उन्होंने हमें हरा दिया। उनकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हमारे से बेहतर था। अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed