अंडर-19 विश्व कप 2008। स्थान: मलयेशिया। यह पहला मौका था जब दुनिया ने मौजूदा दौरे के दो सर्वश्रेष्ठ कप्तानों को पहली बार क्रिकेट के मैदान पर देखा था। पिछले साल इंग्लिश सरजमीं पर हुए 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भले ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गई हो, लेकिन 12 साल पहले हुए इस U-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में विराट कोहली की अगुवाई वाली युवा टीम ने न सिर्फ केन विलियमसन की टीम को पटका था बल्कि फाइनल जीतकर दूसरी बार चैंपियन भी बना था।
बेहद पुरानी है विराट-विलियमसन की दोस्ती, खुद को भाग्यशाली भी मानते हैं कीवी कप्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें विराट कोहली के साथ यह खेल खेलने का मौका मिला। विलियमसन ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘हां, हम भाग्यशाली हैं जो हमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिला है। युवावस्था में ही उससे मिलना और फिर उसकी प्रगति और क्रिकेट यात्रा का अनुसरण करना शानदार रहा है।’
असल में वह कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम थी, जिसने अंडर-19 विश्व कप 2008 में विलियमसन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया था। इस विश्व कप में रवींद्र जडेजा, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने भी हिस्सा लिया था।
विलिमयसन ने कहा, ‘यह दिलचस्प है कि हम लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन असल में पिछले कुछ वर्षों से ही हमने खेल पर अपने विचार साझा किए हैं। खेल और मैदानी व्यवहार में थोड़ा भिन्न होने के बावजूद कुछ मामलों में हमारे विचार समान होते हैं।’
Kane & Virat 😍
The Kiwi skipper talks on this bromance and a lot more with @jatinsapru - tonight at 7 PM and 9 PM on Star Sports & Disney+Hotstar! #CricketConnected pic.twitter.com/SC37X9wXh9