फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   No practice games for Australia before next year's India Tests head coach Andrew McDonald revealed plan

Border-Gavaskar Trophy: भारत दौरे पर कोई अभ्यास मैच क्यों नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया? जानें कंगारू टीम की योजना

Wed, 05 Aug 2026 01:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस सीरीज से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। कंगारू टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि क्यों टीम ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
No practice games for Australia before next year's India Tests head coach Andrew McDonald revealed plan
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज अगले साल से होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके लिए भारत दौरे पर आएगी, लेकिन कंगारू टीम सीरीज से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उनकी टीम अगले वर्ष भारत के खिलाफ होने वाली बहुचर्चित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगी।
विज्ञापन

तैयारी शिविर पर दिया जोर 
मैकडोनाल्ड का मानना है कि उपमहाद्वीप जैसी परिस्थितियों में छोटा तैयारी शिविर टीम के लिए अधिक उपयोगी साबित होगा। पांच टेस्ट मैचों की यह बहुप्रतीक्षित सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी। मैकडोनाल्ड ने कहा, हमें लगता है कि परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इसलिए हम कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेंगे। टीम के सामने दो विकल्प हैं। ऑस्ट्रेलिया पहले संयुक्त अरब अमीरात में भी तैयारी कर चुका है और 2023 के भारत दौरे से पहले बंगलूरू में शिविर लगाया था। फिलहाल टीम प्रबंधन इस बात पर विचार कर रहा है कि खिलाड़ियों की तैयारी के लिए कौन-सा विकल्प सबसे उपयुक्त रहेगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों में से जो खिलाड़ी उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें उस दौरान बिग बैश लीग खेलने के बजाय भारत दौरे की तैयारी पर ध्यान देना होगा। रिपोर्ट के अनुसार मैथ्यू कुहनेमैन, टॉड मर्फी, कूपर कोनोली, पीटर हैंड्सकॉम्ब और मैथ्यू रेनशॉ भारत दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया ने भारत में नहीं जीती है टेस्ट सीरीज 
मैकडोनाल्ड ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। भारत की परिस्थितियों के अनुरूप कुछ अलग कौशल वाले खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। इसलिए जरूरी नहीं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल टीम ही भारत दौरे पर जाए। उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता होगी और इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में ही कर दी जाएगी। साथ ही बिग बैश लीग और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के बीच संतुलन भी बनाया जाएगा। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पिछली बार 2004-05 सत्र में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद से वह भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed