{"_id":"66e1591116bb5ab7f508b4bb","slug":"not-pietersen-collingwood-brendon-mccullum-called-jos-buttler-greatest-player-of-england-white-ball-cricket-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Brendon McCullum: पीटरसन-कॉलींगवुड नहीं, मैकुलम ने इसे इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट का महानतम खिलाड़ी बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Brendon McCullum: पीटरसन-कॉलींगवुड नहीं, मैकुलम ने इसे इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट का महानतम खिलाड़ी बताया
Wed, 11 Sep 2024 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:17 PM IST
सार
मैकुलम ने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह बटलर को उनके लक्ष्य की ओर धकेलते रहें। इंग्लैंड के मुख्य कोच ने कहा कि 34 वर्षीय इस बल्लेबाज के पास साबित करने के लिए अब कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
ब्रैंडन मैकुलम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने जोस बटलर की तारीफ की है। साथ ही उन्हें इंग्लैंज के सबसे महान सफेद गेंद वाले खिलाड़ियों में से एक कहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में कप्तान बनाए जाने के बाद बटलर को बाहर होना पड़ा। उन्हें पिंडली में चोट लगी है और इस वजह से वह टीम से बाहर हो गए हैं। उन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगे। स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए मैकुलम ने कहा कि बटलर का करियर अविश्वसनीय रहा है। मुख्य कोच ने कहा कि 34 वर्षीय के पास साबित करने के लिए अब कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
मैकुलम ने कहा, 'मुझे लगता है कि जोस का एक अविश्वसनीय करियर रहा है। अगर वह कल रिटायर होते हैं, तो वह यकीनन इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान सफेद गेंद वाले खिलाड़ी के रूप में जाने जाएंगे। उनके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं चाहता हूं कि वह अगले कुछ वर्षों में एक ऐसे स्पेस में जाएं जहां वह किसी भी चीज की रक्षा न कर रहे हों। वह इंग्लैंड के लिए खेलना पसंद करते हैं और जब भी मैदान पर जाते हैं तो इस टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते हैं। उन्हें सीमित ओवर क्रिकेट में टीम का नेतृत्व करना पसंद है और अपने आसपास की प्रतिभा को अच्छी तरह से मैनेज करते हैं, ताकि उनसे ज्यादा से ज्यादा टीम को हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैकुलम ने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह बटलर को उनके लक्ष्य की ओर धकेलते रहें। उन्होंने कहा, 'यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उन्हें उस ओर धकेलता रहूं और उन्हें यह संदेश देता रहूं। उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी चोटों से वापसी करेंगे। हमारी प्राथमिकता चैंपियंस ट्रॉफी होगी। इसलिए हम सुनिश्चित करेंगे कि वह इसके लिए तैयार रहें। यह हमें कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने और उन टीम कॉम्बिनेशन को तैयार करने और योजनाओं को तैयार करने के लिए कुछ समय देता है। हम टीम के साथ बैठकर बातें करेंगे ताकि जल्द से जल्द ड्रेसिंग रूम एक अच्छे माहौल में ढल सके।' ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 11 सितंबर को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 13 सितंबर को कार्डिफ में खेला जाएगा। टी20 सीरीज का आखिरी मैच 15 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
इंग्लैंड की टी20 टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसले, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।
इंग्लैंड की टी20 टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसले, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।