{"_id":"6ad1e9775de83c2c960c9483","slug":"pacer-bhuvneshwar-kumar-added-to-india-s-squad-for-fifth-t20i-against-west-indies-know-details-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई: पांचवें टी20 के लिए भारतीय टीम में बदलाव, भुवनेश्वर कुमार को किया गया शामिल; अचानक क्यों लिया फैसला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई: पांचवें टी20 के लिए भारतीय टीम में बदलाव, भुवनेश्वर कुमार को किया गया शामिल; अचानक क्यों लिया फैसला?
Fri, 16 Oct 2026 02:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:38 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले भारतीय टीम में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण...
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें टी20 के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया है। पुरुष चयन समिति ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है। दरअसल, अर्शदीप सिंह चोटिल हैं जिस कारण उनके पांचवें टी20 में खेलने पर संशय है। ऐसे में एहतियातन भुवनेश्वर को टीम में शामिल किया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बंगलूरू में शनिवार को पांचवां टी20 मैच खेला जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
चार साल बाद हुई थी वापसी
भुवनेश्वर कुमार को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी। इस तरह उन्होंने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी। भुवनेश्वर ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 22 नवंबर 2022 को खेला था। इन बीते चार वर्षों में कई तेज गेंदबाज टीम इंडिया में आए और धीरे-धीरे भुवनेश्वर का नाम गुमनाम होता चला गया। चयन समिति की बैठक में भी भुवनेश्वर के नाम पर चर्चा होनी बंद हो गईं। हालांकि, भुवनेश्वर की कड़ी मेहनत लगातार जारी रही और वह अपने काम में लग रहे। अब न्यूजीलैंड दौरे से पहले भुवनेश्वर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए टीम में शामिल किया गया है। भुवनेश्वर को टीम में लेना इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन न्यूजीलैंड दौरे से पहले उन्हें परखना चाहता है।

अर्शदीप कैसे हुए थे चोटिल
अर्शदीप चौथे टी20 मैच के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हो गए थे। अर्शदीप के कंधे पर गेंद लगी थी और वह बल्लेबाजी भी जारी नहीं रख सके थे। बुधवार को भारत की पारी के आखिरी ओवर में शमार जोसेफ की एक तेज शॉर्ट-पिच गेंद सीधे अर्शदीप के कंधे पर आ लगी। इस जोरदार प्रहार से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को काफी दर्द हुआ, जिसके बाद फिजियो को तुरंत मैदान पर आकर उनकी स्थिति की जांच करनी पड़ी। जोसेफ ने अर्शदीप के खिलाफ बाउंसरों की झड़ी लगा दी। इनमें से एक गेंद उनके बाएं कंधे पर जा लगी।

अर्शदीप को लेकर बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई ने बयान में कहा, बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मैच के दौरान अर्शदीप सिंह के कंधे पर चोट लग गई थी। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। आखिरी टी20 मैच में उनके खेलने को लेकर फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की अपडेटेड टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार।