सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board In Talks With Former Mumbai Indians Star Luke Ronchi As Head Coach; IPL 2024

Pakistan Cricket: मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर को हेड कोच बनाने पर विचार कर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, जानें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Mar 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

कोई भी स्टार क्रिकेटर पाकिस्तान टीम का मुख्य कोच बनने को तैयार नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नए कोच की तलाश ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची तक सीमित कर दी है।

Pakistan Cricket Board In Talks With Former Mumbai Indians Star Luke Ronchi As Head Coach; IPL 2024
ल्यूक रोंची से पीसीबी की बातचीत जारी है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में अब बस कुछ महीने का समय बचा है। अप्रैल-मई में ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ मुकाबले जरूर खेलने हैं। उसके बाद पाकिस्तानी टीम सीधे विश्व कप में ही खेलने उतरेगी। हालांकि, इस टीम को अब तक मुख्य कोच नहीं मिल सका है और आगामी टूर्नामेंट में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 
Trending Videos

पाकिस्तान का कोच बनने को कोई तैयार नहीं
दरअसल, कोई भी स्टार क्रिकेटर पाकिस्तान टीम का मुख्य कोच बनने को तैयार नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नए कोच की तलाश ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची तक सीमित कर दी है। पीसीबी के एक सूत्र ने बुधवार को कहा कि 42 वर्षीय रोंची के साथ पीसीबी की चर्चा जारी है। वह पाकिस्तान सुपर लीग टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के कोच भी हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस साल पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Cricket Board In Talks With Former Mumbai Indians Star Luke Ronchi As Head Coach; IPL 2024
शेन वॉटसन और डैरेन सैमी - फोटो : Social Media
हाई-प्रोफाइल कोच पीसीबी के साथ नहीं जुड़ना चाहता
सूत्र ने कहा, 'कोई भी हाई-प्रोफाइल कोच पीसीबी के लिए काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है क्योंकि उनमें से अधिकांश पहले से ही विभिन्न लीगों के लिए प्रतिबद्ध हैं या उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट में काम करने में आपत्ति है।' उन्होंने कहा कि रोंची के साथ करार को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले अगले कुछ दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोंची न्यूजीलैंड टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार और कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

पीसीबी ने कई दिग्गजों से बातचीत की
सूत्र ने कहा कि पीसीबी टीम ने कुछ प्रसिद्ध कोचों से संपर्क किया था, लेकिन उनमें से अधिकांश या तो पहले से ही प्रतिबद्ध थे या पाकिस्तान बोर्ड के साथ किसी भी तरह के काम को स्वीकार करने के लिए अनिच्छुक थे। उन्होंने कहा, 'विदेशी और स्थानीय कोचों से निपटने में पीसीबी के इतिहास को देखते हुए निश्चित रूप से कुछ विदेशी कोचों की आपत्तियों को समझा जा सकता है।'

Pakistan Cricket Board In Talks With Former Mumbai Indians Star Luke Ronchi As Head Coach; IPL 2024
पाकिस्तान टीम नए कोच की तलाश में है - फोटो : Social Media
रोंची ने पीसीबी के सामने कुछ शर्त रखे
सूत्र ने कहा कि रोंची ने भी अभी तक हां नहीं कहा है और उन्होंने पीसीबी से आश्वासन मांगा है कि उन्हें पाकिस्तान टीम के साथ काम करने के लिए उचित समय सीमा दी जाएगी, भले ही परिणाम कुछ भी हो। सूत्र ने कहा, 'वह इस बात को लेकर स्पष्ट आश्वासन चाहते हैं कि उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन एक निश्चित अवधि के बाद ही होगा, हर सीरीज या इवेंट के बाद नहीं।'

वॉटसन पहले ही साथ छोड़ चुके
पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने पिछले सप्ताह शेन वॉटसन के साथ संभावित कोचिंग कॉन्ट्रैक्ट और सैलरी की जानकारी लीक होने के कारण इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चर्चा से पीछे हटने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पीसीबी ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पहले ही काकुल सैन्य अड्डे पर अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है, जिसकी शुरुआत अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की घरेलू सीरीज से होगी। 

Pakistan Cricket Board In Talks With Former Mumbai Indians Star Luke Ronchi As Head Coach; IPL 2024
पाकिस्तान टीम नए कोच की तलाश में है - फोटो : Social Media
दो देशों से खेल चुके रोंची
रोंची उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो देशों का प्रतिनिधित्व किया है। वह पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड के लिए खेलते दिख चुके हैं। वॉटसन के अलावा डैरेन सेमी ने भी पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टीम ने जस्टिन लैंगर और गैरी कर्स्टन से भी बातचीत की थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी ने पीसीबी को मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed