सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs GT IPL 2026: Longest over bowled in the IPL in terms of balls Arshdeep Singh stats
LSG Inning
6/0 (0.5 ov)
Rishabh Pant 4(4)*
Mitchell Marsh 1 (1)
Delhi Capitals elected to bowl

PBKS vs GT: एक ही ओवर में 11 गेंद फेंक गए अर्शदीप सिंह, आईपीएल में इस अनचाहे क्लब में हुए शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 31 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान अर्शदीप ने एक ओवर में 11 गेंदें डाली। इस तरह वह उन गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंदें फेंकी हैं।

PBKS vs GT IPL 2026: Longest over bowled in the IPL in terms of balls Arshdeep Singh stats
अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है। बाएं हाथ के 27 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर के दौरान 11 गेंदें फेंकीं। यह आईपीएल इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है। अर्शदीप से पहले पांच अन्य गेंदबाज ऐसा कर चुके थे। 
Trending Videos


सबसे लंबा ओवर करने वाले गेंदबाज
अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि उन्होंने इस ओवर में चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंद डाल चुके हैं। मोहम्मद सिराज (साल 2023), तुषार देशपांडे (साल 2023), शार्दुल ठाकुर (साल 2025), संदीप शर्मा (साल 2025) और हार्दिक पंड्या (साल 2025) एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्शदीप ने फेंकी चार वाइड और एक नो बॉल
अर्शदीप ने ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंकी। अगली दो वैध डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके। ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया। अर्शदीप ने इसके बाद एक नो बॉल और दो वाइड गेंद फेंकी। ओवर की चौथी वैध गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड फेंक दी। अर्शदीप ने इस फैसले के खिलाफ डीआरएस लिया जिसमें पाया गया कि गेंद वैध है। आखिरकार 134.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राशिद खान को फेंकी गेंद इस ओवर की अंतिम डिलीवरी साबित हुई।

गुजरात ने दिया 163 रनों का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 39 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 38 रन बनाए। गुजरात ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट और मार्को यानसेन ने एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed