{"_id":"69b96d05a7f107a2820574ca","slug":"pcb-has-dismissed-concerns-regarding-the-travel-plans-of-overseas-players-for-the-pakistan-super-league-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएसएल पर मंडराया खतरा!: पाकिस्तान ने विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज, जानें क्या है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीएसएल पर मंडराया खतरा!: पाकिस्तान ने विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज, जानें क्या है मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा प्लान को लेकर सुरक्षा चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं।
पीएसएल 2026
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शामिल होने वाले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा प्लान को लेकर चिंताओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। गल्फ क्षेत्र में लगातार तनाव बढ़ रहा है जिससे विदेशी खिलाड़ियों, विशेषकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई है। पीएसएल का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है।
Trending Videos
पश्चिम एशिया में तनाव के कारण हिचकिचाहट
पीएसएल में कई विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अब पीसीबी के एक सूत्र ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के सीमा विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को देश की यात्रा करने में हिचकिचाहट है। सूत्र ने कहा, सभी यात्रा व्यवस्थाएं और योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और पीएसएल के 11वें सीजन के लिए अनुबंध करने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले सप्ताह से आना शुरू कर देंगे।

काबुल में हुई थी एयरस्ट्राइक
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए एक भीषण एयरस्ट्राइक में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान चली गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस एयरस्ट्राइक में कम से कम 400 बेगुनाहों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दी थी सलाह?
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने खिलाड़ियों ने पेशावर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। पीएसएल का मैच पेशावर में होना है। सूत्र ने कहा कि पीएसएल ने अतीत में इससे बड़ी चुनौतियां देखी हैं, लेकिन बोर्ड इस स्थिति से पार पाने में सक्षम है। पीएसएल के लिए स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा, पीटर सिडले, आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन, एश्टन टर्नर, जैक फ्रेजर मैकगर्क, जोश फिलिप, रिले मेरेडिथ और बेन मैकडेरमॉट जैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने करार किया है।

आईपीएल से होगा टकराव
पीएसएल में पहली बार छह के बजाए आठ टीमें हिस्सा लेंगी और यह लगातार दूसरी साल होगा जब इस टूर्नामेंट का टकराव आईपीएल के साथ होगा। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है।