Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Pakistan Super League 2026 Faces Trolls As Marnus Labuschagne Named Hyderabad Kingsmen Captain; IPL 2026
{"_id":"69ba41971511c5f3850bb2a2","slug":"pakistan-super-league-2026-faces-trolls-as-marnus-labuschagne-named-hyderabad-kingsmen-captain-ipl-2026-2026-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PSL 2026: पाकिस्तानी टी20 लीग का क्यों उड़ रहा मजाक? एक T20I खेलने वाला यह ऑस्ट्रेलियाई बना हैदराबाद का कप्तान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
PSL 2026: पाकिस्तानी टी20 लीग का क्यों उड़ रहा मजाक? एक T20I खेलने वाला यह ऑस्ट्रेलियाई बना हैदराबाद का कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:39 AM IST
सार
पीएसएल 2026 में नई टीम हैदराबाद किंग्समेन ने केवल एक टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को कप्तान बनाया है। इस फैसले के बाद लीग का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है और फैंस चयन पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लाबुशेन
- फोटो : ANI
Link Copied
पाकिस्तान अपनी किरकिरी करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। 26 मार्च से शुरू हो रहे पाकिस्तानी सुपर लीग (पीएसएल) से पहले उसकी एक टीम ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पीएसएल में मार्नस लाबुशेन को हैदराबाद किंग्समेन फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया है। लाबुशेन इस साल पीएसएल टीम के कप्तान बनने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कराची किंग्स ने डेविड वॉर्नर और मुल्तान सुल्तांस ने एश्टन टर्नर को अपना कप्तान बनाया था।
Trending Videos
2 of 5
वॉर्नर और लाबुशेन
- फोटो : ANI
लाबुशेन टी20 के नियमित खिलाड़ी नहीं
लाबुशेन टी20 सर्किट में नियमित खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला है। लाबुशेन मुख्य रूप से टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, लेकिन ऑफ स्पिन या मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने 59 टी20 मुकाबलों में 40 विकेट निकाले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, खराब फॉर्म के चलते हाल ही में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर भी किया था। ऐसे में एक टेस्ट बल्लेबाज को कप्तान बनाकर पीएसएल की फ्रेंचाइजी ने खुद की किरकिरी करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
लाबुशेन
- फोटो : ANI
लाबुशेन का टी20 रिकॉर्ड
लाबुशेन ने बिग बैश लीग में 31 मुकाबले खेले, जिसमें 22.96 की औसत के साथ 643 रन बनाने के साथ 13 विकेट हासिल किए। वहीं, वाइटैलिटी ब्लास्ट में 27 मुकाबले खेलते हुए 32 की औसत के साथ 736 रन बनाए। इस लीग में उन्होंने 27 विकेट भी निकाले हैं। ओवरऑल 59 टी20 में लाबुशेन ने 26.55 की औसत और 126.81 के स्ट्राइक रेट से 1381 रन बनाए हैं। इनमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 40 विकेट भी लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.74 का रहा है और 11 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। लाबुशेन को कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है।
4 of 5
लाबुशेन
- फोटो : ANI
मैक्सवेल-परेरा पर मिली तरजीह
हैदराबाद किंग्समेन पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने वाली दो नई टीमों में से एक है। किंग्समेन की टीम में कप्तानी के अनुभव वाले खिलाड़ियों की कमी थी, इसलिए कप्तान के तौर पर किसी एक खिलाड़ी का नाम सबसे आगे नहीं था। ग्लेन मैक्सवेल, कुसल परेरा और सैम अयूब जैसे बड़े नाम भी टीम में शामिल थे, लेकिन लाबुशेन को आखिरकार टीम की कप्तानी सौंपी गई। लाबुशेन हमवतन जेसन गिलेस्पी के साथ मिलकर काम करेंगे। गिलेस्पी को फ्रेंचाइजी का हेड कोच बनाया गया है। इससे पहले वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के हेड कोच रह चुके हैं। ग्रांट ब्रैडबर्न को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
लाबुशेन और मैक्सवेल
- फोटो : ANI
तीन मई को खेला जाएगा पीएसएल का फाइनल
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जिसमें हैदराबाद किंग्समेन का सामना लाहौर कलंदर्स से होगा। इसके बाद किंग्समेन 29 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सामने होगी। एक अप्रैल को इस टीम का सामना मुल्तान सुल्तांस से होगा। इसके बाद आठ अप्रैल को उसके सामने पेशावर जाल्मी होगी। 11 अप्रैल को किंग्समेन की भिड़ंत कराची किंग्स से होगी। इस लीग का फाइनल तीन मई को लाहौर में खेला जाना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।